फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 13 Jul 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार शहर के नामी आर्टिस्ट जुल्फीकार खान के पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े होने का शक है। इसका कारण यह है कि बच्चों ने पुलिस को जो फोटो और वीडियो शिकायत के साथ भेजी है, उससे ऐसा लग रहा है कि यह सब जुल्फीकार की सहमति से बनाए गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसके संपर्क में करीब 50 बच्चे थे।
विज्ञापन

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

2 of 8
पुलिस के अनुसार जो अश्लील तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, वे मार्फ्ड नहीं है। माना जा रहा है कि ये सब जुल्फीकार के पास भी हैं। अब पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं ये सब अश्लील सामग्री पोर्न साइट पर अपलोड तो नहीं की गई। इसके अलावा इस काम में उसके साथ कई और लोगों के शामिल होने और उनके पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े होने की संभावना है।

विज्ञापन

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

3 of 8
पुलिस के अनुसार जुल्फीकार बच्चों को पहले आर्थिक सहायता का लालच देता था। इसके साथ वह नाबालिग बच्चों को मोबाइल और जेब खर्च के लिए पैसे देता था। इसके बाद वह उन्हें झांसे में फंसाकर कुकर्म करता था। इस दौरान वह शराब पीता था बच्चों को भी पिलाता था।

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

4 of 8
पीड़ित की गर्लफ्रेंड से भी था संबंध: पुलिस के अनुसार जांच में एक और बात सामने आई है। जुल्फीकार के एक पीड़ित युवक की गर्लफ्रेंड से भी संबंध हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यदि युवती शिकायत दर्ज कराती है तो ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

5 of 8
कहां हैं किराये के दोनों कमरे : प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया कि प्रशासन की ओर से सेक्टर-24 में मिले ऑफिस के अलावा उसने दो अन्य जगह पर कमरे किराये पर लिए हैं। वह इन्हीं कमरों में बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था।

विज्ञापन

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

6 of 8
आरोपी कहां से लाता था नशा: पुलिस को शक है कि यह बच्चों को ड्रग्स का आदि बनाता था। इस लत के कारण वह आरोपी का साथ देने पर मजबूर हो जाते थे। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

7 of 8
भतीजे पर भी आरोप: पुलिस के अनुसार आरोपी के भतीजे पर भी इस करतूत में शामिल होने का आरोप है। इसे लेकर रविवार को आरोपी के सेक्टर-25 स्थित घर के बाहर कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि भतीजे की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर वह आरोपी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आर्टिस्ट जुल्फीकार के पोर्न साइट से लिंक! चौंकाने वाला खुलासा

8 of 8
थिएटर की पढ़ाई के लिए यूपी से जुल्फीकार चंडीगढ़ आया था। मूलरूप से यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाले जुल्फीकार खान ने पीयू से थिएटर में एमए की पढ़ाई की। 1989 में कोर्स पूरा होने के बाद स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित करने के लिए 1992 में थिएटर एज के नाम से एक एनजीओ की शुरुआत की। पिछले 23 साल से जुल्फीकार एनजीओ चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें