फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: कबाड़ और ‘पत्थरों’ से बनी इस खूबसूरत दुनिया में खिलेंगे ‘कला’ के फूल

Tue, 11 Apr 2017 09:11 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
रॉक गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
देश में कबाड़ और ‘पत्थरों’ से जंगल में बनाई गई एक खूबसूरत दुनिया है, जो आज वर्ल्ड फेमस है। अब इस दुनिया में कला के फूल खिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
रॉक गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, चंडीगढ़ के रॉक लेजेंड नेकचंद के सपनों का साकार रूप ले चुका रॉक गार्डन अब आर्ट्स स्टूडेंट्स की प्रतिभा को मंच देने का बड़ा जरिया बनने जा रहा है। साथ ही यहां विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी कला को भी हजारों पर्यटकों के समक्ष रखा जाएगा। ‘पत्थरों’ की इस दुनिया में ‘कला’ के फूल खिलाने की यह पहल चंडीगढ़ ललित कला अकादमी और रॉक गार्डन सोसायटी ने संयुक्त रूप से की है।
विज्ञापन

3 of 7
रॉक गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
वहीं स्थानीय प्रशासन भी इसमें सहयोग करेगा। इस पहल का मकसद न केवल कलाकारों और कद्रदानों के बीच बन रही खाई को पाटना है, बल्कि कलाकारों व आटर्स स्टूडेंट्स की प्रतिभा को हजारों पर्यटकों के समक्ष प्रदर्शित कर उनकी कला का प्रचार दूर-दूर तक करना है। इस प्लानिंग के लिए ही रॉक गार्डन का चयन किया गया है।

4 of 7
रॉक गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। यहां रोजाना औसतन पांच हजार से ज्यादा पयर्टक पत्थरों की शानदार कलाकृतियों को निहारने पहुंचते हैं। अगले हफ्ते से यह पहल होगी। अब इसी रॉक गार्डन को ‘कल्चर प्रमोट प्वाइंट’ बनाने की तैयारी है। रॉक  गार्डन सोसायटी के कल्चर कोआर्डिनेटर कुलदीप शर्मा ने बताया कि यहां विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों के  फाइन आर्ट्स के छात्रों को विभिन्न दिनों में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
रॉक गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
ये छात्र यहां अपनी विभिन्न तरह की कलाओं को प्रदर्शित करेंगे। इन छात्रों व कलाकारों के आने-जाने का किराया व रिफ्रेशमेंट का खर्च स्थानीय प्रशासन वहन करेगा। कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज कला के प्रति कद्रदानों की संख्या कम होती जा रही है। कला के  प्रति ये बेरुखी कलाकारों को भी झेलनी पड़ती है। उनका मानना है कि इसकी एक बड़ी वजह यह है कि आज लोग कला से और कलाकार अपने कद्रदानों से दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रॉक गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
इसलिए अब विभिन्न कलाकार खासकर स्कूलों व कॉलेजों के फाइन आर्ट्स के छात्रों की कला का प्रदर्शन यहां रॉक गार्डन में विभिन्न दिनों में देश-विदेश से आने वाले हजारों पयर्टकों के समक्ष खुलकर होगा। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा व चित्रकला विशेषज्ञ प्रदीप वर्मा के अनुसार ये पहल बहुत ही सराहनीय है, इससे कला तो प्रमोट होगी, साथ ही यहां आने वाले पयर्टकों का टूर भी और रोचक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रॉक गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
रॉक गार्डन में बने ओपन एयर थिएटर के भी दिन बहुरेंगे। इसके पुर्नत्थान की तैयारी शुरू हो चुकी है। रॉक गार्डन सोसायटी प्रशासन के सहयोग से यहां शानदार रंग-बिरंगी थिएटर लाइटिंग लगवाने की तैयारी में है। उसके बाद हर हफ्ते यहां विभिन्न थिएटर ग्रुप अपना मंचन करेंगे। लगातार चलने वाले इस कार्यक्रम से विभिन्न थिएटर ग्रुप को भी अपना प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच मिलेगा और यहां पयर्टकों को अच्छा एंटरटेनमेंट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें