श्रीश्री रविशंकर, कॉमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर गुरदास मान एक मंच पर नजर आए और उन्होंने कहा कि न हमने नशा किया और न ही करने देंगे। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
ड्रग फ्री इंडिया अभियान
नशे के खिलाफ मोहाली में सोमवार को कई नामचीन हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। मौका था ड्रग फ्री इंडिया अभियान की शुरुआत का, जिसे आर्ट ऑफ लिविंग ने मोहाली से शुरू किया। इस मौके पर संस्था के प्रमुख श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि पंजाब शूरवीर योद्धाओं की धरती है, जिसने दुनिया में अपनी अलग ही मिसाल पेश की है। इसलिए अभियान की शुरुआत पंजाब की धरती से की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अभियान का समर्थन किया है।
विज्ञापन
3 of 6
ड्रग फ्री इंडिया अभियान
डीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में इस कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक बीपी बदनौर ने की। कार्यक्रम में बालीवुड अभिनेता संजय दत्त, पंजाबी गायक गुरदास मान, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी शिरकत की। कैंपस में मौजूद हजारों स्टूडेंट्स ने इन नामचीन हस्तियों के साथ आवाज बुलंद करते हुए नशा न करेंगे, न करने देंगे के नारे लगाए। मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए बदनौर ने कहा कि पंजाब ने कई बुरे हालात का सामना किया है। पहले बंटवारा और फिर आतंकवाद। आज पंजाब नशे की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन पंजाब के लोग इस बुराई पर जीत हासिल करने में भी कामयाब होंगे। किसी समस्या को हल करने के लिए उसे देखने का नजरिया सबसे अहम होता है।
4 of 6
श्री श्री रविशंकर
श्री श्री रवि शंकर बोले - डिप्रेशन से बाहर आने के लिए नशा कोई हल नहीं
युवाओं से नशे के खिलाफ खड़े होने का आह्वान करते हुए श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि डिप्रेशन से बाहर आने के लिए नशा कोई हल नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तविक नशा तो खुद की काबलियत और कला है। अंदरूनी संतोष से बढ़ कर दुनिया में कोई नशा नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्था युवाओं को सही रास्ता तलाशने और उनके माता-पिता को इन हालातों से जूझने में मदद करेगी। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने काम और करियर का जुनून इस कदर होना चाहिए कि नशे की जरूरत ही न रहे। संस्था प्रमुख ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के जरिए ड्रग फ्री इंडिया मुहिम को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधु व वाइस चांसलर डॉ. आर एस बावा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
संजय दत्त
संजू बाबा ने सुनाई अपनी दास्तां, बोले- नशे में बहुत कुछ खोया
ड्रग फ्री इंडिया मुहिम की शुरुआत के दौरान पहुंचे अभिनेता संजय दत्त ने युवाओं को अपनी दास्तां सुनाई। उन्होंने कहा कि मैंने नशे की लत के चलते निजी जीवन में बहुत कुछ खोया है। उन्होंने कहा कि इस सब के दौरान हर किसी के जीवन में एक मोड़ आता है, जब इंसान सोच समझ कर सही फैसला ले सकता है। उन्होंने कहा कि मैं सही फैसला ले सका, जिससे मेरे जीवन की बदहाली खत्म हुई। उन्होंने कहा कि ड्रग फ्री इंडिया अभियान से जुड़ कर वह युवाओं को नशे की कुरीति की तरफ जाने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समय रहते गलत व सही की पहचान करें।
गुरदास मान व कपिल शर्मा ने युवाओं से कहा- नशे को बोलो ना
पंजाबी गायकी का बाबा बोड़ कहे जाने वाले गुरदास मान ने ड्रग फ्री अभियान से जुड़ते हुए युवाओं से कहा कि शुरू में भले ही कोई समस्या बड़ी लगे, लेकिन समय के साथ हम उससे लड़ने और उस पर जीत हासिल करने के काबिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक दोस्त कला का माहिर होने के बावजूद नशे की जंग में हार कर बेवक्त दुनिया से चला गया। उन्होंने अपने गीतों के जरिए युवाओं में नशे के खिलाफ जोश भरा। इस अभियान से जुड़ते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने अंदाज में नशे को बीमारी बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि समय पर इसका इलाज कर लेना जरूरी है। कपिल ने युवाओं से कहा कि अपने और अपने परिवार की खातिर नशे को न कहना होगा, तभी पंजाब और देश के युवा दुनिया में अपना नाम रोशन कर पाएंगे।