फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और जाटों को मिला अन्ना का साथ, अनशन करेंगे

Mon, 10 Aug 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
समाजसेवी अन्ना हजारे एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मैदान में उतरे हैं और इस बार अनशन के मुद्दे सेना के वन रैंक वन पेंशन और किसानों से जुड़ी भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर है। दरअसल हरियाणा के रोहतक में रविवार को सेक्टर चार के मैदान में वन रैंक वन पेंशन की मांग पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने भाजपा और पिछली कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और जाटों को मिला अन्ना का साथ, अनशन करेंगे

2 of 7
सेक्टर चार के मैदान में वन रैंक वन पेंशन की मांग पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने पूर्व सैनिकों और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्लियामेंट से बड़ी जन पार्लियामेंट होती है। यदि जवानों और किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 2 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से अनशन शुरू होगा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और जाटों को मिला अन्ना का साथ, अनशन करेंगे

3 of 7
अन्ना हजारे ने भाजपा और पिछली कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अनशन के बाद भी सरकार नहीं मानी तो हर क्षेत्र के एमपी आवास के बाहर शांतिपूर्वक रघुपति राघव राजा राम भजन गाया जाएगा। भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के दिमाग में है कि वे बहुमत में हैं, उनका कोई क्या बिगाड़ सकता है। लेकिन यह गलत फहमी हम दूर कर देंगे।

पूर्व सैनिकों और जाटों को मिला अन्ना का साथ, अनशन करेंगे

4 of 7
अन्ना ने कहा कि जेल जाने की सभी तैयारी कर लो, क्योंकि जेल जाना तो अलंकार है। सुबह नाश्ता और दो वक्त का खाना तो मिलता ही है, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। वन रैंक वन पेंशन के लिए अन्ना हरियाणा के बाद राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु जाकर दो अक्टूबर की रैली के लिए समर्थन जुटाएंगे।

विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और जाटों को मिला अन्ना का साथ, अनशन करेंगे

5 of 7
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमें घर में बैठे दुश्मन से लड़ना जरूरी है। ये दुश्मन बाहरी नहीं हैं, जिन पर गोली चलाई जाए। ये हमारे ही हैं, इसलिए इन्हें आराम से समझाना है। पूर्व सरकार नहीं समझी जनता की बात और बदल दी गई। अब अच्छे दिन आएंगे, अच्छे दिन लाएंगे का वादा करने वाली भाजपा की बात मान कर जनता ने वोट दे दिया। उन्हें भी अपना वादा पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और जाटों को मिला अन्ना का साथ, अनशन करेंगे

6 of 7
विदेश से काला धन 100 दिन में लाना, हर खाते में 15 लाख रुपये, किसानों को उसकी फसल का उचित भाव सभी वादे झूठे निकले। सरकार की कथनी करनी में फर्क है, इसके लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और जाटों को मिला अन्ना का साथ, अनशन करेंगे

7 of 7
मंच से अन्ना ने पीएम को बताया कि मैं 16 बार अनशन कर चुका हूं। महाराष्ट्र में 16 बार घूमा, 33 जिलों, 252 ब्लाक संगठनों ने जब समर्थन दिया तो सरकार का मुंह खुल गया। अकेला मैं जागा दो सरकार गिरी, छह कैबिनेट मंत्री घर चले गए। यदि देश जाग गया तो क्या होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें