सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज अब इंडो-पाक अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में रोजाना सुबह शाम सुनाई देगी। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
अब इंडो-पाक बॉर्डर पर गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज
2 of 6
“जय हिंद! मैं अमिताभ बच्चन, विश्व के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ की वीरता, साहस और शौर्य को सलाम करता हूं....’ वही चिरपरिचित, भारीभरकम आवाज। एकाएक यह आवाज सुनकर लोग चौंक से जाते हैं और फिर तालियों की गड़गड़ाहट और वंदेमातरम के नारों से पूरी सरहद गूंज उठती है। फिर बीएसएफ का इतिहास, उसकी ड्यूटी तथा अटारी बार्डर के बारे में बिग बी बताते चले जाते हैं।
विज्ञापन
अब इंडो-पाक बॉर्डर पर गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज
3 of 6
अटारी बार्डर पर पहला मौका था जब रिट्रीट, अटारी बार्डर और बीएसएफ की कहानी अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनाई दी और यह सिलसिला रोज चलता रहेगा। इससे पहले बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ फारुकी ने इसकी कैसेट भी लांच की।
अब इंडो-पाक बॉर्डर पर गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज
4 of 6
इस स्क्रिप्ट को डीआईजी फारुकी ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट को लेकर पहले कई आवाजों में रिकार्ड किया गया था फिर विचार आया कि किसी सेलिब्रिटी को चुना जाए और फिर अमिताभ बच्चन जी से संपर्क किया गया। उनका कहना है कि स्क्रिप्ट व प्रपोजल सुन वह तुरंत तैयार हो गए।
विज्ञापन
अब इंडो-पाक बॉर्डर पर गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज
5 of 6
आवाज देने से लेकर रिकार्डिंग तक अमिताभ बच्चन ने फ्री किया है। डीआईजी फारुकी का कहना है कि यह उनके लिए ही नहीं बल्कि फोर्स के लिए सपने से कम नहीं है। इससे जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा और लोग बीएसएफ के बारे में जान सकेंगे।
अब इंडो-पाक बॉर्डर पर गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज
6 of 6
इसे जवानों तथा टूरिस्टों की सुविधा तथा सुरक्षा के मद्देनजर तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि परेड से पहले जवानों की कारगुजारी, देश और पंजाब के बारे में जानकारी व अन्य उपलब्धियों को अमिताभ बच्चन की आवाज में बताया जाएगा।