फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

Wed, 14 Oct 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
हजारों दिलों पर राज करने वाले बिग बी अमिताभ बच्चन की ये 10 अनकही बातें जानकार आप चौंक जाएंगे। अमर उजाला पत्रकार दीपक अरोड़ा से उनकी खास बातचीत।
विज्ञापन

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

2 of 11
बिग बी बोले, मीडिया को मैं बहुत ही ध्यान से पढ़ता सुनता हूं। जिससे मुझे ज्ञान और प्रेरणा मिलती है। अगर एक दिन के लिए कुछ बनने का मौका मिला तो पत्रकार बनूंगा और आपसे भी अधिक सवाल पूछूंगा।
विज्ञापन

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

3 of 11
बिग बी ने बताया कि मुझे अपने जीवन का हर दिन अच्छा लगता है और हर दिन कुछ नया सीखने की इच्छा होती है। मेरे जहन में अब संगीत सीखने की इच्छा है। सारे यंत्र खरीद लिए हैं। घर में दो-दो ठू पियानो भी आ गया है। अब बस इन वाद्य यंत्रों को बजाना सीखना है।

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

4 of 11
अमिताभ अपनी दिनचर्या और डॉक्टरों की सलाह के दम पर एकदम फिट हैं।
विज्ञापन

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

5 of 11
बिग बी ने बताया कि किसानों के विषय में सहयोग देने की बात पर उन्होंने कहा कि सामाजिक कामों में सहभागिता जरूरी है जताना जरूरी नहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोग सामाजिक संकटों और आपदाओं में अपने-अपने तरीके से भूमिका निभाते हैं, लेकिन इस बात को जताना जरूरी नहीं होता। उन्होंने कहा कि आप पूछ रहे हैं तो बता रहा हूं  कि मैं अभी तक लगभग किसानों के 100 के करीब परिवारों की मदद कर चुका हूं।
विज्ञापन

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

6 of 11
बिग बी ने अपनी एक और याद साझा की। उन्होंने बताया कि कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान जब मुझे चोट लगी थी और हालत काफी गंभीर थी तब प्रशंसकों का अथाह प्यार देखने को मिला। जब मैं अस्पताल में भर्ती था तो एक दिन एक आदमी समोसों का टोकरा लेकर अस्पताल आया और बोला कि आप इन्हें हाथ लगा दें बाहर समोसों से भरा एक ट्रक भी खड़ा था।
विज्ञापन

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

7 of 11
जब मैंने उससे ऐसा करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि शहर में एक थियेटर के पास उसकी कैंटीन है। जहां वो आठ आने में समोसा बेचता था, लेकिन जब आपकी फिल्म लगती है तो इतनी भीड़ रहती कि समोसा एक रुपये में बिकता है। इसलिए मैंने आपके ठीक होने की मनोकामना के साथ इन्हें गरीबों में बांटना है।

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

8 of 11
उन्हीं दिनों का एक वाक्या याद करते हुए बिग बी ने बताया कि अस्पताल में हर रोज एक आदमी गुलाब का फूल लेकर आता था और परिवार के किसी सदस्य को फूल देकर चला जाता था। जब मैं ठीक होकर घर जाने लगा तो वह आदमी आकर कहने लगा कि आज तो गुलाब आपको ही दूंगा।

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

9 of 11
फिर उसने बताया कि आपकी फिल्मों की टिकटें ब्लैक में बेचकर जो पैसे कमाए उससे दो बहनों और एक कजन की शादी करवाई है, लेकिन अब मैं ब्लैकमेलिंग का काम छोड़कर अपने शहर वापस जाने की सोच रहा हूं। वाकई ऐसे लोग आपके जीवन को स्पेशल बनाते हैं।

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

10 of 11
एक आदमी को चलने फिरने लायक स्वस्थ रहने के लिए 12 प्रतिशत लीवर का काम करना भी काफी हैं। भारत में करीब चार करोड़ लोगों में हेपेटाइटिस बी के लक्षण पाए गए हैं जिसमें 10 लाख बच्चे हैं। हेपेटाइटिस बी के कारण लीवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

Exclusive: अमिताभ की 10 अनकही बातें, चौंका देंगी

11 of 11
मुंबई में जब वह शो के बारे में बता रहे थे, तो पत्रकार ने उनसे उनकी एनर्जी का राज पूछा गया। अमिताभ तपाक से बोले, अरे ऐसा मत कहो आप तो मेरी एनर्जी को नजर लगा दोगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें