यह प्रस्तुति गीता ग्रुप ऑफ मुंबई की तरफ से दी गई और इसकी निर्माता और निर्देशक प्रांजलि शर्मा है और इस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एसपी शर्मा के मार्गदर्शन में इन कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
इस दौरान उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के एक-एक उल्लेख को अपने जीवन में धारण करना जरूरी है। इन मूल्यों को अपने जीवन में धारण करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है।