फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए एक दूल्हा, गोद में उठाकर दुल्हन को कैसे पार कराई नदी?

Mon, 18 Jul 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर पार कराई नदी - फोटो : अमर उजाला
इस दूल्हे को देखिए। इसने अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर नदी पार करवाई। जिसने भी देखा, उसने दूल्हे की खूब वाहवाही की। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर पार कराई नदी - फोटो : अमर उजाला
ये नजारा देखने को मिला पंजाब के जालंधर में ब्यास नदी पर बने सुल्तान लोधी के मंड टापू पर। दूल्हा दुल्हन को विदा कर घर ला रहा था कि नाव किनारे पर ही फंस गई। सभी बाराती नाव से उतरकर पैदल ही नदी पार करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर पार कराई नदी - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन भी नाव से उतरी, लेकिन वह सहमी हुई सी किनारे पर खड़ी रही। दूल्हे ने पूछा तो उसने कहा कि उसे डर लगता है। पानी में कहीं सांप तो नहीं। इस पर दूल्हा मुस्कुरा दिया और उसने दुल्हन को अपनी गोद में उठा लिया। यह देख दुल्हन शरमा कई।

4 of 5
दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर पार कराई नदी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को नदी पार कराई और घर लेकर पहुंचा। वहां, जब घर वालों को इस किस्से के बारे में पता चला तो उन्होंने दूल्हे की खूब तारीफ की। दूल्हे के इस नेक काम पर उसके परिजनों ने फक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर पार कराई नदी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जालंधर का नौजवान दिलबाग सिंह अपनी नई नवेली दुल्हन बलजीत कौर को मायके से विदा करके ससुराल ला रहा था कि उनकी नाव किनारे पर फंस गई। दुल्हन को पानी में सांप का डर था, इसलिए उसने गोद में उठाकर उसे नदी पार कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें