फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये डॉगी हैं बेहद खास, कोई जापानी कोई अमेरिकी तो कोई पाकिस्तानी

Tue, 31 Jan 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
तस्वीरों में देखिए ऐसे-ऐसे डॉगी, जो बेहद खास हैं और इन पर आपका दिल आ जाएगा। कोई जापान से आया है, अमेरिका से आया तो कोई पाकिस्तान से।
विज्ञापन

2 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
चंडीगढ़ में सेक्टर -10 स्थित लेजर वैली में रविवार को चंडीगढ़ कैनल क्लब की ओर से डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य जगह के 275 डॉग आए।
विज्ञापन

3 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
वीक एंड होने के कारण लेजर वैली में शहर के अलावा पर्यटकों का भी जमावड़ा डॉग शो देखने के लिए लगा रहा। शो को देखने 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। वहीं, आस्कर ने चौथे साल भी डॉग शो के दौरान बेस्ट ऑफ ब्रीड का खिताब जीता।

4 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
इस डॉग के मालिक सोनू का कहना है कि साल 2014 से आस्कर जीतता आ रहा है। आस्कर ने पिटबुल ब्रीड में यह खिताब जीता है। डॉग शो में जापान से लाए ट्वाय पुअल ब्रिड डॉग आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली के संजीव कुमार यह डॉग ब्रिड लेकर आए।
विज्ञापन

5 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
ग्रेट डेन, रॉट विलर, अमेरिकन क्रॉकर, अमेरिकन बुली, पाकिस्तानी बुली, यॉर्कशा टैरियर, ट्वयपॉम, अफगान होंड, सिटजो, गोल्डन रिट्रीवर, तिब्बतीयन मिसचीफ, ट्वायपूडल, वीगल, सहित 50 से ज्यादा नस्ल के डॉग्स शो में आए।
विज्ञापन

6 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
चंडीगढ़ कैनल क्लब के चेयरमैन जीएस वहिया और क्लब के प्रेसीडेंट जीएस सिद्धू ने बताया कि इसका आयोजन हर साल किया जाता है। अमृतसर निवासी परमिंदर सिंह अपने अमेरिकन पुटबिल नस्ल के डॉग को लेकर आए। उन्होंने बताया कि वह चौथी बार शो में भाग लेने आए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
ग्रेट डेन कैटेगरी में पुणे निवासी एम गौड़ का डॉग, अफगान हुंड में बंगलुरू के नागराज का डॉग, अकिता कैटेगरी में जगदेव का डॉग, लैब्राडोर कैटेगरी में जसकिरन का डॉग और डाबरमैन कैटेगरी में पिंकी बनर्जी के डॉग ने जीत हासिल की।

8 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
अमर उजाला से बातचीत के दौरान ऑस्कर के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि ट्वाय पुअल ब्रिड को वह जापान से लेकर आए हैं। इस कुत्ते को उन्होंने जापान से 15 लाख रूपये में खरीदा है। डॉग शो के दौरान इस ब्रिड के साथ लोग फोटो खिंचवाते नजर आए।

 
विज्ञापन

9 of 9
लेजर वैली में डॉग शो
संजीव कुमार ने बताया कि ट्वाय पुअल ब्रिड का डॉग मलेशिया और जापान की प्रतियोगिता में पुरस्कार जीत चुका है। देश में कहीं पर आयोजित होने वाले डॉग शो में वह जरूर जाते है। इसके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी देश के सभी डॉग शो देखने जाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें