फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: रक्षासूत्र कार्यक्रम, छात्रों के सवाल और ACP के जवाब

Thu, 31 Dec 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 5
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित द गुरुकुल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्षासूत्र कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के सवालों के एसीपी ने जवाब दिए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

Pics: रक्षासूत्र कार्यक्रम, छात्रों के सवाल और ACP के जवाब

2 of 5
पुलिस लोगों की मदद के लिए ही होती है और लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है। मोबाइल में अपने संबंधित थाने का नंबर जरूर रखें। यह कहना है एसीपी कृष्ण कुमार का।
विज्ञापन

Pics: रक्षासूत्र कार्यक्रम, छात्रों के सवाल और ACP के जवाब

3 of 5
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन में कोई फर्क नहीं है। पुलिस संगठन आम जनता के बीच में से ही बना है। पुलिस का रवैया हमेशा लोगों के प्रति सकारात्मक रहता है। ‘रक्षासूत्र’ कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने पुलिस अधिकारियों से सवाल किए और अधिकारियों ने जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया।

Pics: रक्षासूत्र कार्यक्रम, छात्रों के सवाल और ACP के जवाब

4 of 5
एसीपी कृष्ण कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में पुलिस और जनता के बीच की दूरी बेहद खतरनाक है। बातचीत बेहद कम है, ऐसा नहीं होना चाहिए। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए चिंतित रहती है। लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है। इसलिए अपने आसपास होने वाली घटनाओं को जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: रक्षासूत्र कार्यक्रम, छात्रों के सवाल और ACP के जवाब

5 of 5
एसीपी कृष्ण कुमार ने कहा कि हर सिस्टम में कुछ खामी होती है। ऐसे में बदलाव के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स (न्यू जनरेशन) को भी बदलाव लाने में मदद की अपील की। एसीपी ने कहा कि गलत गतिविधि नजर आने पर पुलिस की वेबसाइट हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत जरूर दें। ऐसे मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें