फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर ने बताया ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान

Sun, 27 Dec 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
घरेलू क्रिकेट में धुआंधार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में शामिल हुए पंजाब टीम के ऑलराउंडर ने बताया कि वे ऑस्ट्रेलिया में किस गेम प्लान से जा रहे हैं। देखिए, खास बातें।
विज्ञापन

टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर ने बताया ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान

2 of 7
रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए ताबड़तोड़ रन बनाने वाला ये ऑलराउंडर है गुरकीरत मान। गुरकीरत दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। गुरकीरत बताते हैं कि मैं मिडल ऑर्डर में माही की तरह खेलना चाहता हूं। खिलाड़ी में विराट भाई की तरह एग्रेशन होना चाहिए तथा युवी भाई की तरह डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी आनी चाहिए। सीनियर्स से हासिल अनुभव अब आस्ट्रेलिया दौरे पर उनके काम आएगा।
विज्ञापन

टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर ने बताया ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान

3 of 7
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरकीरत कहते हैं कि वे आस्ट्रेलिया दौरे के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने वीरू पाजी से काफी कुछ सीखा है और वे ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उन्हें आजमाने को बेताब हैं। उन्हें मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी पसंद है। युवराज भाई से काफी मदद मिली है। वे मुझे शुरुआत से टिप्स देते रहे हैं। उन्होंने ही मुझे बताया कि कैसे रिस्क लेना है और कैसे मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करनी है।

टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर ने बताया ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान

4 of 7
गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए गुरकीरत मान कहते हैं कि उन्होंने अश्विन से काफी टिप्स लिए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनके टिप्स को इस्तेमाल भी किया है और मुझे सफलता भी मिली है। गुरकीरत पहले एक बल्लेबाज थे और कभी कभी बॉलिंग करते थे। वे तीनों फॉर्मेट में बॉलिंग करते थे और बाद में उन्होंने अपने आप को ऑलराउंडर के तौर पर तैयार किया। उन्होंने इसका श्रेय पंजाब के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर को दिया।
विज्ञापन

टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर ने बताया ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान

5 of 7
गुरकीरत ने अंडर-19 टीम में उन्होंने कूच बिहार और वीनू मांकड़ ट्रॉफी के ‌लिए पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। वे पंजाब की अंडर-22 टीम के सदस्य भी थे। इस टीम ने 2011 में सीके नायडू टॉफी जीती थी। उन्होंने पंजाब के अलावा इंडिया-ए के लिए कई बार मैच जिताऊ पारियां खेलीं। साउथ अफ्रीका दौरे पर वे टीम में थे, लेकिन खेल नहीं पाए। अब कंगारू दौरे पर उनसे काफी उम्मीदें हैं और रन बनाकर उन्हें उसे पूरा करने का दबाव होगा।
विज्ञापन

टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर ने बताया ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान

6 of 7
25 साल के गुरकीरत का जन्म पंजाब के मुक्तसर में हुआ था। गुरकीरत आईपीएल में नियमित रूप से किंग्स पंजाब के लिए खेलते हैं। गुरकीरत ने 9 साल की उम्र से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी। 2011-12 में विजय हजारे ट्रॉफी में भी गुरकीरत ने शानदार प्रदर्शन किया था। 19 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके गुरकीरत ने 1218 रन बनाने के साथ 21 विकेट भी ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर ने बताया ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान

7 of 7
घरेलू क्रिकेट खेलने के दौरान ही उन्हें आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए चुन लिया गया। आईपीएल 2011 में डेकन चार्जर्स के खिलाफ दूसरे मैच में ही 12 बॉल में 29 रन बनाकर मैच ‌जीत लिया था। इससे पहले साउथ अफ्रीका से भिड़ने से पहले 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी ने मान से ऑलराउंडर परफारमेंस की उम्मीद जताई थी। अब धोनी के ये धुरंधर आस्ट्रेलिया दौरे पर अपना हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें