'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' अक्षय कुमार एक बार फिर गब्बर के रूप में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने ये कहकर चौंका दिया कि उनके करियर की असली 'बसंती' कौन है? तस्वीरों में पूरा इंटरव्यू।
विज्ञापन
Pics: 'नए गब्बर' ने खोला सीक्रेट, असली 'बसंती' कौन?
2 of 6
फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में जीरकपुर आए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने करीना की तारीफ करते हुए कहा कि बेबो इज माई लक्की चार्म। हम दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं और करीना वास्तव में अच्छी अदाकारा हैं।
विज्ञापन
Pics: 'नए गब्बर' ने खोला सीक्रेट, असली 'बसंती' कौन?
3 of 6
करीना कपूर खान मूवी 'गब्बर' में गेस्ट रोल में हैं। मूवी में करीना के साथ अक्षय का एक रोमांटिक गीत तेरी-मेरी कहानी फिल्माया गया है। एक मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के अन्य कलाकारों में सुनील ग्रोवर और सुमन तलवार भी शामिल हैं।
Pics: 'नए गब्बर' ने खोला सीक्रेट, असली 'बसंती' कौन?
4 of 6
फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ की प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार जीरकपुर आए थे। यहां होटल रामाडा में प्रेसवार्ता में अक्षय ने कहा कि फिल्म शोले में गब्बर सिंह के किरदार को मिली शोहरत से प्रेरित होकर बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हिंदी फीचर फिल्म गब्बर इज बैक का निर्माण किया है।
विज्ञापन
Pics: 'नए गब्बर' ने खोला सीक्रेट, असली 'बसंती' कौन?
5 of 6
अक्षय कुमार ने बताया कि मूवी में गब्बर का रोल नेगेटिव नहीं, बल्कि पॉजिटिव है। वह विलेन नहीं, बल्कि हीरो है। समाज से न्याय न मिलने पर वह भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ जंग झेड़ता है।
Pics: 'नए गब्बर' ने खोला सीक्रेट, असली 'बसंती' कौन?
6 of 6
अक्षय ने बताया कि फिल्म में मनोरंजन के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में गब्बर एक आयकॉनिक विलेन रहा है और इस फिल्म में उसी नाम का किरदार निभाकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि मेरे नाम के साथ गब्बर जुड़ गया है।