फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, दो ऐसे भैंसे, कीमत करोड़ों में, खुराक चौंकाने वाली

Fri, 11 Dec 2015 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
नाम...हीरा और मोती। मोती की कीमत तीन करोड़ रुपये और हीरे का तो कोई मोल ही नहीं। शायद आप सोच रहे होंगे कि हम यहां हीरे-जवाहरात की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं।
विज्ञापन

देखिए, दो ऐसे भैंसे, कीमत करोड़ों में, खुराक चौंकाने वाली

2 of 5
हम बात कर रहे हैं करनाल के राष्ट्रीय डेयरी मेले में लाए गए दो झोटों (भैंसों) की। दिल्ली के गांव ढिचाऊं कला के नंबरदार ओमप्रकाश अपनों दो झोटों हीरा और मोती को डेयरी मेले में प्रदर्शनी के लिए लाएं हैं। मोती की कीमत अब तक तीन करोड़ रुपये लग चुकी है, लेकिन ओमप्रकाश उसे बेचने से इन्कार कर रहे हैं। वहीं, हीरे की कीमत तो वे सुनने को तैयार ही नहीं हैं।
विज्ञापन

देखिए, दो ऐसे भैंसे, कीमत करोड़ों में, खुराक चौंकाने वाली

3 of 5
नंबरदार ओम प्रकाश ने बताया कि पंजाब के अवतार सिंह ने मोती को खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह पेशकश ठुकरा दी। उनका कहना है कि मोती को उन्होंने शौकिया तौर पर पाला है। मोती अभी ब्रह्मचारी है। हीरा और मोती दोनों एक ही भैंस के बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि मोती एक फरवरी 2014 में 30वीं फाउंडेशन डे एंड बफलो मेला, हिसार के दौरान चैंपियन रह चुका है।

देखिए, दो ऐसे भैंसे, कीमत करोड़ों में, खुराक चौंकाने वाली

4 of 5
पशुपालक ओम प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन इन्हें दस-दस किलो दूध पिलाया जाता है। दोनों को 700-700 ग्राम घी दिया जाता है। इसके अलावा चना, बिनौला, दली हुई सरसों तथा फल इन दोनों को डाइट में खिलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मियों वे दोनों को बादाम भीगो कर खिलाते हैं। जबकि सर्दी में एक बार तथा गर्मियों में तीन बार दोनों को नहलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, दो ऐसे भैंसे, कीमत करोड़ों में, खुराक चौंकाने वाली

5 of 5
मोती की मां का जन्म 1982 में हुआ है और वह अभी भी हर रोज लगभग करीब 30 किलो दूध देती है। ओमप्रकाश ने बताया कि हीरा तथा मोती दोनों ही सगे भाई हैं। इनकी मां अभी तक 27 कटडे़ दे चुकी है। जिनमें हीरा 26वें तथा मोती 27 वें नंबर पर आता है। हीरा छह दांत और मोती चार दांत का झोटा है। उन्होंने बताया कि हीरे अभी मात्र साढ़े तीन साल है, जबकि मोती ढाई बरस का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें