फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, एक मंदिर ऐसा, जहां खुद भगवान लगाते हैं VISA

Wed, 01 Jul 2015 05:55 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो पंजाब में कपूरथला स्थित इस मंदिर में आएं, यहां पूजा करने वाले को विदेश यात्रा नसीब होती है। देखिए, इस पौराणिक मंदिर की मान्यता। -रिपोर्ट: महेश कुमार/कपूरथला।
विज्ञापन

देखिए, एक मंदिर ऐसा, जहां खुद भगवान लगाते हैं VISA

2 of 6
ये मंदिर है टाहली वाला मंदिर। कपूरथला से साढ़े चार किलोमीटर की दूरी पर गांव नानकपुर-नवां पिंड गेट वाला के बीच सड़क किनारे स्थापित इस मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक है। यह परंपरा कई वर्षों से चल रही है।
विज्ञापन

देखिए, एक मंदिर ऐसा, जहां खुद भगवान लगाते हैं VISA

3 of 6
यहां के 44 वर्षीय भक्त अश्विनी कुमार शर्मा व उनकी 70 वर्षीय माता उषा रानी का मानना है कि आसपास के कई गांवों के लोग यहां पर वीजा-पासपोर्ट रखकर माता वैष्णो देवी के चरणों में अरदास करवाकर विदेश में बस चुके हैं।

देखिए, एक मंदिर ऐसा, जहां खुद भगवान लगाते हैं VISA

4 of 6
अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि 2004 में जब उन्होंने यहां गद्दी पर बैठना शुरू किया तो एक दिन आसपास के गांव से एक श्रद्धालु ने उनके पास आकर विदेश जाने की इच्छा रखी। इस पर उन्होंने उसे मां के चरणों में पासपोर्ट चढ़ाकर अरदास करवाने के लिए कहा। उसने ऐसा किया तो उसका विदेश जाने की प्रक्रिया मुकम्मल हो गई। उसके बाद तो यहां पर पासपोर्ट, वीजा चढ़ाने के साथ-साथ विदेश जाने की अरदास करवाने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन

देखिए, एक मंदिर ऐसा, जहां खुद भगवान लगाते हैं VISA

5 of 6
अब तक यहां अरदास करवाने के बाद 100 के करीब लोग विदेश बस चुके हैं। विदेशों में बसे 65 से अधिक लोगों को परमानेंट रेजीडेंसी (पीआर) भी मिल चुकी है, जिन्होंने फोन पर उन्हें मां के चरणों में अरदास करने के लिए कहा था। हर वर्ष 21 व 22 मई को यहां पर मेला लगता है लाखों श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, एक मंदिर ऐसा, जहां खुद भगवान लगाते हैं VISA

6 of 6
फत्तूढींगा निवासी दीना शाह ने बताया कि टाहली वाली माता मंदिर के भक्त से अपने बेटे के विदेश में सेटल होने की अरदास करवाई। उनके पुत्र का विदेश का वीजा लग गया। कपूरथला निवासी राजकुमार ने कहा कि इस दर से उनकी हर मनोकामना पूरी हुई है। उषा रानी ने बताया कि कपूरथला के देवी तालाब के पास रहने वाले उनके परिचित गुरप्रीत सिंह ने पासपोर्ट चढ़ाकर अरदास करवाई थी। चार-पांच साल से वह आस्ट्रेलिया में रह रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें