फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS संगीता के तबादले पर फिर बोले मंत्री, निशाने पर पुलिस

Sun, 13 Dec 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
1 of 7
फतेहाबाद की पूर्व एसपी संगीता कालिया के तबादले पर मंत्री अनिल विज इतने दिन बाद फिर बोले। साथ ही, उन्होंने पूरी पुलिस फोर्स को कठघरे में खड़ा कर दिया। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

IPS संगीता के तबादले पर फिर बोले मंत्री, निशाने पर पुलिस

2 of 7
IPS संगीता के मुद्दे पर विज ने कहा कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीएम मनोहर लाल खट्टर को दी थी। एसपी का तबादला तो कर दिया गया था, लेकिन उनके खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, ये उन्हें नहीं मालूम। विज के अनुसार उन्होंने एसपी के बारे में किसी से कोई शिकायत नहीं की, बैठक में जो हुआ सो सीएम को बता दिया। अब सीएम देखें उन्हें इस मसले पर क्या करना चाहिए, क्या नहीं? उन्हें इससे कोई लेनादेना नहीं।
विज्ञापन

IPS संगीता के तबादले पर फिर बोले मंत्री, निशाने पर पुलिस

3 of 7
विज ने मैराथन के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही पुलिस को नसीहत देते हुए कहा कि पुलिस के इस तरह के प्रयास से क्राइम थमने वाला नहीं है। महिला थाने और महिला सैल में जाने वाली महिलाएं न्याय के लिए भटकती रहती हैं जबकि पुलिस इस तरह की मैराथन के जरिए महिला संरक्षण के नाम पर वाहवाही लूट रही है। पुलिस अपना काम करे, ताकि पुलिस का डर लोगों में बन सके।

IPS संगीता के तबादले पर फिर बोले मंत्री, निशाने पर पुलिस

4 of 7
मंत्री अनिल विज ने पुलिस के मैराथन दौड़ अभियान पर कहा कि समाज को जागरूक करना तो ठीक है लेकिन ये काम पुलिस का नहीं है। पुलिस लोगों को सुरक्षा दे, उनकी सुनवाई करे और ये देखे कि महिलाएं सुरक्षित हैं या नहीं? विज ने कहा कि पुलिस प्रशासन काफी समय से अंबाला में मैराथन करवा रहा है। अब वह बताए कि इससे कितना क्राइम कम हुआ, क्या महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

IPS संगीता के तबादले पर फिर बोले मंत्री, निशाने पर पुलिस

5 of 7
अंबाला में पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ की प्रथा शुरू कराई थी। उनका मानना था कि इससे लोगों की सोच बदलेगी और क्राइम कम होगा। पहले अमूमन हर हफ्ते दौड़ होती थी। इसी मैराथन पर विज ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। विज ने कहा कि वीरवार को पुलिस ने हजारों लोगों के साथ जो ऑरेंज मैराथन निकाली वह सब कुछ केवल मनोरंजन के लिए था।
विज्ञापन

IPS संगीता के तबादले पर फिर बोले मंत्री, निशाने पर पुलिस

6 of 7
स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज की पुलिस पर इस तीखी टिप्पणी पर अंबाला पुलिस प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पुलिस का काम क्राइम कम करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPS संगीता के तबादले पर फिर बोले मंत्री, निशाने पर पुलिस

7 of 7
मंत्री बनने से पहले अनिल विज अंबाला की तत्कालीन एसपी भारती अरोड़ा से उलझ गए थे। एसपी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा जेल तक भिजवा दिया था। विज पर हाईवे पर यातायात जाम कराने का आरोप था। बाद में अदालत ने विज को बरी कर दिया था। अपने खुले दरबार में विज ने कई बार पुलिस थानों के प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर लताड़ लगाई। पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन भी उनके खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें