चंडीगढ़ के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में 11 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। देखिए, कैसी भीड़ है स्कूलों में।
Trending Videos
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले शुरू, देखिए कैसी भीड़
2 of 8
पहले दिन जीएमएसएसएस मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मनीमाजरा, जीएमएसएसएस-28 डी, जीएमएसएसएस-20बी, जीएमएसएसएस- 46, जीएमएसएसएस- 40बी, जीएमएसएसएस-10 के सभी छह सेंटरों में कुल 10 हजार 185 फॉर्म बिके। प्रॉस्पेक्टस 20 जून तक मिलेंगे।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले शुरू, देखिए कैसी भीड़
3 of 8
जीएमएसएसएस-40 बी में एडमिशन फॉर्म के लिए स्टूडेंट सुबह 6:30 बजे से ही कतार में लग गए। कॉलेज प्रिंसिपल जसबीर कौर के अनुसार स्कूल में सुबह 8 बजे काउंटर खुल गए थे। उनके साथ काफी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। स्कूल में दोपहर एक बजे तक 2 हजार 350 एडमिशन फॉर्म बिके। प्रॉस्पेक्टस के लिए एक से अधिक काउंटर बनाए गए थे।
सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले शुरू, देखिए कैसी भीड़
4 of 8
जीएमएसएस-10 में एडमिशन फॉर्म खरीदने के लिए स्टूडेंट्स में काफी क्रेज देखने को मिला। यहां पर स्कूल प्रबंधन को फॉर्म खत्म होने से पहले ही और प्रॉस्पेक्टस मंगाने पड़े। स्कूल में दोपहर एक बजे तक 1 हजार 790 फॉर्म बिके।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले शुरू, देखिए कैसी भीड़
5 of 8
जीएमएसएसएस-46 की प्रिंसिपल सुदेश राघव ने बताया कि स्टूडेंट्स को फॉर्म देने के लिए टोकन सिस्टम रखा गया। ताकि असानी से सभी को फॉर्म मिल सके। स्कूल में दोपहर तक 1 हजार 600 फॉर्म बिके। साथ ही जीएमएसएसएस-28 में 1 हजार और जीएमएसएसएस-20 में कुल 1145 फॉर्म बिके।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले शुरू, देखिए कैसी भीड़
6 of 8
मनीमाजरा स्थित सरकारी स्कूल में एडमिशन फॉर्म खरीदने के लिए सुबह से ही भीड़ जुट गई। स्कूल टीचर किरण छाबड़ा ने कहा कि स्टूडेंट्स के लिए 6 काउंटर बनाए थे। भीड़ देखते हुए सुबह 7.30 बजे काउंटर खोल दिए।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले शुरू, देखिए कैसी भीड़
7 of 8
11वीं के लिए शिक्षा विभाग ने इस साल सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। स्टूडेंट की सुविधा के लिए विभाग की वेबसाइट पर भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड की सुविधा भी दी है। इसे भरकर स्टूडेंट निर्धारित फीस के साथ जमा करा सकते हैं।
सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले शुरू, देखिए कैसी भीड़
8 of 8
जीएमएसएसएस-40 बी में एडमिशन फॉर्म के लिए स्टूडेंट सुबह 6:30 बजे से ही कतार में लग गए। कॉलेज प्रिंसिपल जसबीर कौर के अनुसार स्कूल में सुबह 8 बजे काउंटर खुल गए थे। बच्चाें के साथ काफी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। स्कूल में दोपहर एक बजे तक 2 हजार 350 एडमिशन फॉर्म बिके। प्रॉस्पेक्टस के लिए एक से अधिक काउंटर बनाए गए थे।