पानीपत में हुए स्कूल बस और पिकअप के टक्कर में जहां 1 की मौत हो गई वहीं दोनों गाड़ी में सवार अन्य यात्रियों की आंखों के आगे पल भर में नाच गई मौत। तस्वीरें।
विज्ञापन
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
2 of 9
मामला हरियाणा के पानीपत का है। असंध रोड पर गांव खुखराना के समीप बाबा जोध सचियार की स्कूल बस व पिकअप में आपस में टकरा गई। हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल समेत सोलह यात्री घायल हो गए। घायलों में से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के दौरान स्कूल बस में कोई बच्चा सवार नहीं था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
3 of 9
हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है जब असंध रोड पर गांव खुखराना गांव के समीप आसन कलां के स्कूल बाबा जोध सचियार की बस व मतलौडा की तरफ से आ रही पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गांव कवी निवासी अनिल, बाबा जोध सचियार स्कूल की प्रिंसिपल व बस चालक काशिम समेत सत्रह यात्री घायल हो गए।
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
4 of 9
राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को रेफर कर दिया। इनमें पिकअप चालक अनिल व नरेश को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर पिकअप चालक अनिल की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
5 of 9
घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया वहीं पिक अप चालक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बस व पिक-अप की टक्कर में सोलह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
6 of 9
बस में सवार बाबा जोध सचियार स्कूल की प्रिंसिपल कुलजीत कौर , हरिबाग कॉलोनी की अध्यापिका रितु व संतोष, पूरेवाल कॉलोनी की सुदेश वर्मा व आसन कलां निवासी बस चालक कामिल घायल हो गया। इसके अलावा पिकअप में सवार मतलौडा निवासी रविंद्र व प्रताप, खुखराना निवासी सुरेंद्र कुमार व ओमप्रकाश निवासी खुखराना, कवी निवासी नरेश कुमार ,रघुवीर व हुकमी देवी, थर्मल कॉलोनी निवासी आशु, इंसार बाजार निवासी संदीप, बबैल निवासी दयावंती और गांव कवी निवासी राजबीर घायल हो गए।
विज्ञापन
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
7 of 9
घायलों ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर स्कूल बस चालक की जल्दबाजी के चलते हुए। घायल रविंद्र राणा ने बताया कि पिकअप चालक अनिल सवारियों को लेकर मतलौडा से पानीपत जा रहा था। खुखराना गांव निकलते ही सामने से बाबा जोध सचियार स्कूल की बस का चालक तेज गति से चलाता आया। बस चालक ने पिकअप में सीधी टक्कर मार दी।
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
8 of 9
गनीमत रही स्कूल बस व पिकअप के बीच टक्कर स्कूल बस के स्टॉप से कुछ पहले हो गई। स्कूल स्टाफ के अनुसार दुर्घटनास्थल से कुछ आगे ही बस स्टॉप था। यहां से स्कूल में जाने के लिए बच्चे इंतजार कर रहे थे। बच्चे भी स्कूल बस की दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही घबरा गए और दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए।
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
9 of 9
हरनारायण, प्रभारी, असंध नाका चौकी, पानीपत ने बताया कि असंध रोड पर एक स्कूल बस व सवारी गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सवारियों के बयानों पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।