अबोहर कांड के मुख्यारोपी शिवलाल डोडा को फाजिल्का पुलिस ने 19 दिन बाद फरार घोषित कर दिया है। साथ ही, विज्ञापन जारी कर डोडा की खबर देने वाले को उचित इनाम और नाम, पता गुप्त रखने की बात कही। इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि चार आरोपी डोडा, गग्गू,वजीर व छज्जू फरार हैं। मामले में डीआईजी अमर सिंह चहल के नेतृत्व में 4 मेंबरी एसआईटी बनाई गई है।
विज्ञापन
अबोहर कांड: मुख्यारोपी डोडा फरार घोषित, जानिए इसके बारे में
2 of 6
अबोहर में डोडा के खिलाफ एक आपराधिक मामला क्या दर्ज हुआ, वह दिल्ली चला गया था और आज वह अरबपति है। डोडा का शराब का धंधा पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात तक फैला है। राजस्थान में चूरापोस्त के भी ठेके हैं। बंगलुरू में एक शराब फैक्टरी है। हरियाणा में एक शिक्षण संस्थान है। अबोहर में शहरी जायदाद और शराब के बड़े-बड़े गोदाम हैं। अबोहर में लगभग 35 एकड़ में बना फार्म हाउस भी है।
विज्ञापन
अबोहर कांड: मुख्यारोपी डोडा फरार घोषित, जानिए इसके बारे में
3 of 6
जम्हूरी अधिकार सभा (पंजाब) की रिपोर्ट के मुताबिक भीम के पिता कपूर टांक ने बताया कि छह साल पहले भीम की मुलाकात शिवलाल डोडा के भतीजे अमित डोडा से हुई। छह साल तक भीम डोडा के बुरे धंधे संभालता रहा। अबोहर, अमृतसर, तरनतारन, बटाला, बरनाला और जालंधर इलाके में शराब का धंधा भीम ही देखता था। इसलिए भीम पर अबोहर और अन्य क्षेत्रों में लगभग छह आपराधिक मामले भी दर्ज थे।
अबोहर कांड: मुख्यारोपी डोडा फरार घोषित, जानिए इसके बारे में
4 of 6
रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन भीम की अमित के साथ कहासुनी हो गई। अमित ने भीम से सारी जिम्मेदारी छीनकर हरप्रीत हैरी (जिस पर भीम के हाथ-पैर काटने का आरोप है) को सौंप दी। भीम को बरनाला भेज दिया गया। भीम ने छह माह पहले डोडा के बुरे काम छोड़ श्री गंगानगर बाईपास पर ढाबा खोल लिया। डोडा चाहता था कि भीम फिर से उसका कारोबार देखे। अमित डोडा ने भीम को महिला के मामले में फंसाकर अपने फार्म हाउस बुलाया।
विज्ञापन
अबोहर कांड: मुख्यारोपी डोडा फरार घोषित, जानिए इसके बारे में
5 of 6
गुरजंट के मुताबिक भीम, गुरजंट और तीन दोस्त फार्म हाउस गए। हैरी ने उन्हें अंदर आने दिया और आरोपी भीम और गुरजंट को बुलाकर अंदर ले गए और वहां पर दोनों के हाथ-पैर काट दिए। हरप्रीत हैरी, राजा, बजीर, राधे श्याम, गुलाबिया, दविंदर, हैप्पी, विक्की पंडित, सिमरन और छज्जू समेत 25 लोग थे, जिनके पास तेजधार हथियार थे। किसी ने पुलिस को 181 पर फोन कर घटना की जानकारी भी दी लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई।
अबोहर कांड: मुख्यारोपी डोडा फरार घोषित, जानिए इसके बारे में
6 of 6
अबोहर में पोस्टमार्टम करवाना चाहती थी पुलिस: जब अमृतसर से भीम का शव लाया जा रहा था तो पुलिस ने फाजिल्का में गाड़ी रोककर उसका सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाना चाहा, लेकिन भीम के भाई इंद्र के विरोध के कारण पुलिस उसे अबोहर लेकर आई। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ियों के साथ एक प्राइवेट गाड़ी भी थी, जिसका नंबर पीबी-22एल7557 था। यह गाड़ी डोडा के कारोबार में इस्तेमाल होती है।