फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अभिषेक बच्चन करेंगे इन पर बनी फिल्म, लेकिन रख दी एक बड़ी शर्त!

Thu, 26 Jan 2017 10:06 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
अभिषेक बच्चन करेंगे इन पर बनी फिल्म
अभिषेक बच्चन देश के पहले एनबीए प्लेयर पर बनने वाली फिल्म में फ्री में काम करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्होने ट्विटर पर एक बड़ी शर्त रख दी है।
विज्ञापन

2 of 7
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
एक साक्षात्कार में देश के पहले एनबीए प्लेयर सतनाम सिंह भामरा ने कहा था कि अगर उनके जीवन पर बायोपिक बनती है, तो वह अभिषेक को उनके किरदार में देखना चाहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक बच्चन करेंगे इन पर बनी फिल्म
सतनाम को अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर रिप्लाई किया कि, “सतनाम यह रहा सौदा। मेरे लिए आपकी बायोपिक में काम करना सम्मान की बात होगी, लेकिन मेरी एक शर्त है...
  Ok @hellosatnam here's the deal.... it would be my pleasure & honour. But my condition is, u have to win a NBA championship 1st! https://t.co/9u8W2gVKuq — Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) January 23, 2017

4 of 7
अभिषेक बच्चन करेंगे इन पर बनी फिल्म
अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा कि, ''आपको पहले एनबीए चैम्पियनशिप जीतनी होगी, अगर आप एनबीए चैम्पियनशिप में जीत हासिल करते हैं, तो मैं आपकी बायोपिक में मुफ्त में काम करूंगा।''
  And if you do... I'll do the film for free. Fees can go towards any charity of your choice. @NBAIndia @NBA @hellosatnam — Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) January 23, 2017
विज्ञापन

5 of 7
अभिषेक बच्चन करेंगे इन पर बनी फिल्म
बता दें कि सतनाम ने कहा था कि 'मेरी जिंदगी और मेरे भारत से अमेरिका तक के सफर बनी बायोपिक देखना मेरे लिए बेशक एक शानदार अनुभव होगा। मेरी हाइट के मुताबिक अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन बायोपिक में मेरा रोल करने के लिए फिट रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाइट के हिसाब से देखें तो अभिषेक बच्चन इसमें ज्यादा फिट होते हैं।'
 
विज्ञापन

6 of 7
सतनाम सिंह भामरा
उन्होंने कहा, “इसके अलावा मैं अपार अनुभव हासिल कर समाज को इसे वापस लौटाना चाहता हूं। मैं भारत वापस आकर अपने अनुभव, ज्ञान साझा करना चाहता हूं और भारत में प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देना चाहता हूं। मैं खुश हूं कि मेरा सही लोगों ने इतनी कम उम्र में एनबीए तक मेरा मार्गदर्शन किया। मैं इस विरासत को जारी रखना चाहता हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
पंजाब के बरनाला के रहने वाले सतनाम ने 2015 में एनबीए ड्रॉफ्ट में जगह बनाने वाले पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। एनबीए एक प्रतिष्ठित पेशेवर बास्केटबॉल लीग है। सतनाम पर एक वृतचित्र ‘वन इन ए बिलियन’ बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें