फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी विवादों में रह चुके हैं 'आप' के भगवंत मान, 5 मामले जिन पर हुआ खूब बवाल

Wed, 25 Dec 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
'आप' के भगवंत मान का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अपनी कॉमेडी के लिए तो मशहूर हैं ही, राजनीति में भी सुर्खियों में रहते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कॉमेडी किंग के कुछ पुराने विवादों पर...
विज्ञापन

2 of 6
भगवंत मान
सबसे ताजा मामला हुआ मीडियाकर्मियों से उलझने का, 24 दिसंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद भगवंत मान मीडियाकर्मियों से ही उलझ गए। पार्टी के मोहाली स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक थी। इसके बाद वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि शिरोमणि अकाली दल विभिन्न मुद्दों पर धरने दे रहा है, आम आदमी पार्टी क्या कर रही है। इस सवाल पर मान अचानक आपा खो बैठे। उन्होंने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे और खड़े होकर पत्रकार से तू-तड़ाक करने लगे। उन्होंने कहा कि क्या सारे सवाल पूछने का ठेका तुमने ही ले रखा है। यह सुनकर पत्रकार भी भड़क गए और मान के रवैये का विरोध करने लगे। आप नेताओं ने भी मान को शांत करने की कोशिश की। उसके बाद मान वहां से चले गए।
विज्ञापन

3 of 6
भगवंत मान
जुलाई 2016 में ही भगवंत मान ने एक रैली के दौरान विवादित बयान देकर सभी को चौंका दिया था। सांसद ने कहा था कि हर सांसद का रोजाना डोप टेस्ट होना चाहिए। इससे जो लोग उनको बिना वजह बदनाम करते हैं, उनकी सारी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। वे सांसद हरिंदर सिंह खालसा के आरोपों पर टिप्पणी कर रहे थे, जब उन्होंने यह बयान दिया।

4 of 6
भगवंत मान
जुलाई 2014 में ही दिल्ली के बजट पर चर्चा के दौरान मान ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने लालू यादव के परिवार को भी बीच में लपेट लिया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास की बात करने वाली कांग्रेस के विधायकों से ज्यादा तो लालू यादव के बच्चे हैं। भगवंत मान के इस बयान से लोकसभा में काफी हंगामा हुआ। इतना ही नहीं, 'आप' सांसद ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन

5 of 6
भगवंत मान
अक्तूबर 2015 में भगवंत मान पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी मामले में आयोजित शहीदी समारोह में शराब पीकर पहुंच गए थे। सांसद भगवंत मान से शराब की बदबू आने की जानकारी तुरंत ही शहीदी दिवस के आयोजकों को दी गई। इसके बाद हंगामा मच गया। सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने मान को स्टेज से उतार दिया और बाद में उन्हें समारोह स्थल से ही बाहर जाने को मजूबर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भगवंत मान
जुलाई 2016 में भगवंत मान ने संसद भवन में प्रवेश करते समय विभिन्न सुरक्षा घेरों को पार करने का वीडियो बनाकर उसे सोशल साइट पर अपलोड कर दिया था। वीडियो में सांसद मान ने कमेंट्री भी खुद ही की। विभिन्न पार्टियों के सांसदों ने उनकी इस हरकत की आलोचना करते हुए इसे सुरक्षा से खिलवाड़ बताया। मामले में उनके खिलाफ शिकायत की गई और उन्हें फैसला होने तक संसद से दूर रहने को कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें