फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री बोले, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं आमिर खान

Fri, 27 Nov 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर भाजपा मंत्री ने उनकी कला पर सवाल उठाते हुए उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलने वाला करार दिया। देखिए पूरी खबर।
विज्ञापन

भाजपा मंत्री बोले, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं आमिर खान

2 of 7
फिल्म अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर भाजपा मंत्री ने उनकी कला पर सवाल उठाते हुए उन्हें पाक‌िस्तान की भाषा बोलने वाला करार दिया। दरअसल हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आमिर खान की कला पर ही सवाल खड़े कर दिए दो ट्वीट किया है।

विज्ञापन

भाजपा मंत्री बोले, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं आमिर खान

3 of 7
पहली ट्वीट में जहां उन्होंने आमिर को अपनी पत्नी को समझाने की सलाह दी थी वहीं दूसरे ट्वीट में कड़ा रूख करते हुए उन्होंने कहा कि अतुल्य भारत जीने के लायक नहीं बताने वाले आमिर खान जैसे लोगों को ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाना चाहिए। वे केवल कलाकार हैं। ये सिर्फ कलाबाजी खाने में ही माहिर होते हैं। विज का कहना है कि देश में असहिष्णुता का मुद्दा उठाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और आमिर खान उसी की भाषा बोल रहे हैं।

भाजपा मंत्री बोले, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं आमिर खान

4 of 7
भाजपा सरकार के दबंग मंत्री ने कहा कि जिस शख्स को देश में इतनी शोहरत मिली हो वह ऐसा बयान दे तो साबित होता है कि वह खुद नहीं बोल रहे बल्कि उनसे बुलवाया जा रहा है। विज ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा जिससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को खत्म किया जा सके।

विज्ञापन

भाजपा मंत्री बोले, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं आमिर खान

5 of 7
विज ने कहा कि आज पूरे विश्व में जो हालात चल रहे हैं उसमें मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित भारत में हैं। ऐसे समय में आमिर खान या उनके परिवार के लोग भारत के खिलाफ कुछ बोलते हैं तो वे भारत के हितैषी हो ही नहीं सकते। कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व को नहीं पचा पा रहे हैं। जब 1984 में सिख विरोधी दंगे हुए थे तो ये लोग कहां थे। तब इन लोगों ने आवाज क्यों नहीं उठाई।

विज्ञापन

भाजपा मंत्री बोले, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं आमिर खान

6 of 7
उधर असहिष्णुता विवाद पर विवादों में घिरे रहने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी कूदे उन्होंने पूछा कि आमिर खान को बताना चाहिए कि कौन सा देश है जो रहने लायक है। यहां (भारत) सब मिलजुल कर रहते है और इससे बेहतर देश और कोई हो नहीं सकता। वे बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक  के अवतार दिवस पर सिरसा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंत्री बोले, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं आमिर खान

7 of 7
इससे पहले अंतराष्ट्रीय पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह ने अपनी प्रति‌क्रिया देते हुए आमिर खान को अपनी सोच बदलने की सलाह दी है। रोहतक में उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि जिस देश ने आमिर को ब्रांड एंबेसडर बनाया, उसी के बारे में वे ऐसी सोच रखते हैं। संग्राम सिंह ने कहा कि आमिर खान एक ऐसे अभिनेता है, जिनको फिल्मी दुनिया में काफी इज्जत दी जाती है। लेकिन खान को खुद यह सोचना चाहिए कि अगर यहां असहिष्णुता होती तो उनको इनक्रेडिबल इंडिया का ब्रांड एंबेसडर क्यों बनाया जाता?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें