देश की नामी ओलंपियन पहलवान एक बार फिर से अखाड़े में विरोधियों को धूल चटाने को तैयार है और इस बार होने वाले 'दंगल' को पूरी दुनिया देखेगी।
विज्ञापन
2 of 7
विनेश फौगाट
'दंगल' मूवी के रियल हीरो महावीर फौगाट की पहलवान बेटी विनेश फौगाट इस महीने फिर दंगल करती हुई दिखाई देंगी। ओलंपिक में पैर में चोट लगने के कारण कुश्ती से दूर विनेश फौगाट पूरी तरह से फिट हो गई है। वह एशियन चैंपियनशिप के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर सकती है। विनेश के अलावा दंगल गर्ल गीता व बबीता भी एशियन चैंपियनशिप में दांव लगाएगी और दोनों बहनें चैंपियनशिप के लिए लगने वाले कैंप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
3 of 7
विनेश फौगाट
रियो ओलंपिक में 56 किलो वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली विनेश को पदक का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पहली फाइट जीतने वाली विनेश के पैर में उस समय चोट लग गई थी, जब वह अपनी दूसरी फाइट में विपक्षी पहलवान को पटखनी देना चाहती थीं। इस तरह चोट लगने के कारण विनेश का लंबा उपचार चला और वह कुश्ती से पूरी तरह दूर रहीं।
4 of 7
ओलंपियन पहलवान विनेश फौगाट
चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने साफ कहा था कि उसे छह महीने ठीक होने में लगेंगे तो उसके बाद भी कुछ समय कुश्ती से दूर रहना पड़ेगा, लेकिन विनेश पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं और वह फरवरी के आखिर तक कुश्ती शुरू कर देंगी। विनेश की बहन बबीता फौगाट ने बताया कि विनेश इस महीने ही फिर से मैट पर उतरकर कुश्ती करेंगी। इसके लिए उसकी तैयारी भी जबरस्त चल रही है।
विज्ञापन
5 of 7
विनेश फौगाट
सोनीपत में पिता व कोच महावीर फौगाट के साथ पहुंची दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट दोनों के पीडब्ल्यूएल में हिस्सा नहीं लेने के कारण आगे कुछ समय तक खेलने पर संशय किया जा रहा था, लेकिन गीता व बबीता दोनों ने साफ कर दिया है कि वह एशियन चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसके लिए लगने वाले नेशनल कैंप में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
6 of 7
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
महिला कुश्ती में भले ही गीता व बबीता का नाम सबसे पहले आता हो, लेकिन लोगों के बीच वह इतनी चर्चित पहले नहीं हो सकी थी, जितनी उन पर बनी दंगल फिल्म आने के बाद हुईं। दोनों बहनें कहती हैं कि दंगल के बाद उनके नाम भी बदल गए हैं और लोग उनको दंगल गर्ल्स के नाम से बुलाने लगे है। पहले उनको फौगाट बहनों के नाम से बुलाया जाता था। वे कहती हैं कि कुश्ती से मिली पहचान ही उनके लिए अहम है।
बबीता ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए विनेश ही प्रतिनिधित्व कर सकती है, लेकिन यह तभी हो सकता है जब विनेश नेशनल कैंप में शामिल होने के लिए पूरी तरह से फिट होगी।