फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' की रिलीज पर आमिर खान ने महावीर फौगाट को दिया बड़ा तोहफा, देखिए

Sun, 25 Dec 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
महावीर सिंह फोगट के परिवार के साथ आमिर खान की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की मूवी 'दंगल' आज रिलीज गई। इस मौके पर उन्होंने मूवी के रियल हीरो महावीर फौगाट को बड़ा तोहफा दिया। देखिए क्या?
विज्ञापन

2 of 6
महावीर फौगाट के परिवार के साथ आमिर खान
दरअसल, आमिर खान ने 'दंगल' के रियल लाइफ हीरो को गिफ्ट देते हुए पूरे बलाली गांव के लिए थिएटर बुक किया है। गांव के 250 लोग एक साथ दंगल फिल्म को भिवानी के सन सिटी में देखेंगे। फिल्म का शो शाम को 5 बजे शुरू होगा। शो के दौरान ही महाबीर फौगाट अपनी पत्नी और बेटियों के साथ पहुंचेंगे और गांव वालों से मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
दंगल, बॉलीवुड - फोटो : self
इससे पहले मंगलवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देख चुके महाबीर फौगाट ने मुंबई से फोन पर बताया कि उन्हें मुंबई में बेहद प्यार मिल रहा है। आमिर ने उन्हें यह एक बेहतरीन तोहफा दिया है। गांव वाले इस फिल्म को देखेंगे तो वो भी बेहद गौरवान्वित महसूस करेंगे। फिल्म जगत के बड़े लोगों से मुलाकात हुई। मेरी बेटियां भी बेहद खुश हैं।

4 of 6
दंगल की स्क्रीनिंग
फिल्म देखने के बाद महावीर फौगाट से बातचीत की गई तो कहा कि फिल्म देखकर ऐसा लगा जैसे मेरी लाइफ रिवाइंड हो रही है। इसका 98% हिस्सा मेरी जिंदगी पर आधारित है। पत्नी दया कौर भी यही सोचती है। उन्होंने कहा कि मेरा किरदार भले ही आमिर ने प्ले किया हो, लेकिन मुझे लगता है कि जैसे मैं फिर से दंगल में उतर आया हूं। लगता है मेरा संघर्ष पूरा हो गया। ये वो संघर्ष है जो मैंने अपनी बेटियों को पहलवान बनाते हुए हर वक्त किया।
विज्ञापन

5 of 6
दंगल की स्क्रीनिंग
महावीर फौगाट ने कहा कि आमिर ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर पहले वजन बढ़ाया, फिर घटाया। ये जबरदस्त है। मैं उनकी स्टाइल का फैन हो गया हूं। फिल्म का हर पल रोमांचक है। हर सीन के बाद दिमाग में सिर्फ यही सवाल उठता है कि आगे क्या होगा? यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। इससे प्रेरणा मिलती है कि बेटियों को कभी और किसी भी सूरत में बेटों से कम ना समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दंगल फिल्म के टीजर का एक दृश्य
महावीर फौगाट जाने-माने पहलवान हैं और द्रोणाचार्य अवॉर्डी हैं। उनकी बड़ी बेटी गीता फौगाट पहली महिला ओलिंपियन हैं, जिसने रेसलिंग में भारत को प्रतिनिधित्म किया था। दूसरी बेटी बबीता और भतीजी विनेश इस साल हुए रियो ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा थीं। गीता, बबीता और विनेश एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल जीत चुकी हैं। महावीर की दो छोटी बेटियां भी हैं जो नेशनल लेवल की रेसलर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें