फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, देख लें वरना पछताएंगे

Sun, 06 Aug 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
aadhar card
आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। ऐसे में अब एक और काम है जो इसके बिना नहीं होगा तो जल्दी से आधार कार्ड बनवा लो, वरना पछताओगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
aadhar card
डे​थ सर्टिफिकेट के आधार कार्ड जरूरी
दरअसल, आधार कार्ड जहां जीते जी जरूरी है, वहां मरने के बाद भी इसकी जरूरत पड़ेगी। क्योंकि सरकार डे​थ सर्टिफिकेट यानी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने जा रही है। यह नियम एक अक्तूबर से लागू हो जाएगा, मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि मौत हो जाने के बाद प्रॉपर्टी व नौकरी आदि को लेकर किए जाने वाले फ्रॉड के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
पैन कार्ड से आधार लिंक जरूरी
पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आयकर की धारा 139ए के तहत पैन रद्द हो जाएगा। इससे फर्जी पैन से टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी। पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड के बिना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले फायदे भी संभव नहीं होंगे। इसलिए सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना बहुत जरूरी है।

4 of 8
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
पासपोर्ट के लिए आधार जरूरी
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना भूल जाइए। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने के लिए सोच रहे हैं तो पहले आधार कार्ड बनवाएं, फिर पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें। पीएफ अकाउंट से आधार कार्ड को जोड़ना अनिवार्य हो गया है। अगर आप ऐसा करेंगे पीएफ निकालने और सेटल करने में कम समय लगेगा। पेंशनरों को भी आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
विज्ञापन

5 of 8
aadhar card
गुम हो जाए तो ये काम करें
अगर आधार कार्ड खो गया है, तो फिर आप घर बैठे ऑनलाइन इसको दुबारा जारी करवा सकते हैं। इसके लिए बस एक तरीका अपनाना होगा। आपको सबसे पहले आधार कार्ड जारी करने वाली वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। साइट के होम पेज पर आधार कार्ड दुबारा से जारी करने के लिए रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा।
विज्ञापन

6 of 8
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
यहां पर क्लिक करने के बाद अगला पेज आएगा। इसमें एक गोल घेरे में आधार कार्ड लिए एक महिला नजर आएगी। इसके नीच ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा। आपके एनरोलमेंट नंबर की स्लिप गुमी है तो ईआईडी पर और यदि आधार कार्ड गुमा है लेकिन नंबर याद है तो फिर नंबर देना होगा।

इसके बाद डिटेल अपडेट करने के लिए यूआईडी/ईआईडी पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म आएगा, जिसमें नाम, एनरोलमेंट कराते वक्त दिया मोबाइल नंबर या मेल आईडी भरना होगा। 
विज्ञापन

7 of 8
old man with aadhar
यह सब डिटेल देने के बाद स्क्रीन पर चार अंकों का स्कियोरिटी कोड आएगा,​ जिसे डालने के बाद GET OTP पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे डालते ही मोबाइल नंबर पर ईआईडी या यूआईडी नंबर आ जाएगा। आधार कार्ड के लिए आपको मिले यूआईडी नंबर के जरिए यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
अपने आधार कार्ड का स्टेटस पता करने के लिए https://eaadhaar.uidai.gov.in/ या https://portal.uidai.gov.in/uidwebportal/enrolmentStatusShow.do लिंक पर भी अपने आधार कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें