आधार कार्ड को लेकर अब एक और नया फैसला लिया गया है, जिस पर अमल करना बेहद जरूरी है। एक क्लिक करके यहां जानिए और फिर बैंक जाएं।
विज्ञापन
2 of 6
आधार कार्ड
नए फैसले के मुताबिक, अब उन लोगों को खाता आधार कार्ड से लिंक कराना होगा, जिन्होंने खाता खुलवाते समय भी आधार कार्ड दिया थे। इसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक का समय दिया है। अगर लिंक नहीं कराया गया तो खाता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
aadhar card
चंडीगढ़ में एक बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए ग्राहक बैंक आ सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग का यूज कर सकते हैं। एसएमएस सेवा से लिंक करा सकते हैं और एटीएम के जरिए भी आधार लिंक कराया जा सकता है।
4 of 6
aadhar card
एसएमएस से आधार लिंक कराने के लिए आधार नंबर और खाता नंबर लिखकर एसएमएस करना होगा। एसएमएस करने के लिए नंबर बैंक से मिल जाएगा। बैंक आपके आधार नंबर और खाता नंबर की जांच करेगा। फिर दोनों को लिंक कर देगा।
विज्ञापन
5 of 6
aadhar card
मोबाइल बैंकिंग यूज करते हैं तो वेबसाइट पर जाकर ‘लिंक आधार या आधार जोड़ने’ के विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर भरें और सबमिट का बटन दबा दें। आधार से लिंक होते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस आ जाएगा या ईमेल भी आ जाएगा।
आधार लिंक करने के लिए एटीएम जाएं। अपना पिन डालें और सर्विस रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। आधार रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें। अब चालू खाता या बचत खाता में से किसी एक पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर लिखें।