फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

Thu, 07 May 2015 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
अभी तक लोग भारत के रेसलर खली को ही सबसे लंबा खिलाड़ी समझते रहे हैं, लेकिन एक और ऐसे 'महाखली' ने भारत में कदम रखा है, जो कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली हैं। यकीन न हो तो देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

2 of 9
7’5’’ के सिम भुल्लर एनबीए में खेलने वाले सिम भुल्लर पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बने हैं। पहली बार चंडीगढ़ आए सिम को हर कोई देखता रहा गया। बढ़ते कद के कारण तीन बार उनके परिवार को घर के दरवाजे तुड़वाकर ऊंचे करवाने पड़े थे।
विज्ञापन

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

3 of 9
भारतीय मूल के कनाडाई खिलाड़ी सिम भुल्लर का असली नाम गुरसिमरन भुल्लर है और उसके माता-पिता पंजाब से जाकर कनाडा में बस गए हैं। 7 फुट 5 इंच का यह गबरू जब मैदान में होता है तो मजाल है कि आंख किसी और पर ठहर जाए।

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

4 of 9
खली 7.1 फीट लंबे हैं, वहीं, 160 किलो वजनी सिम साढ़े 7 फुट के हैं। उनके भाई तनवीर सिंह 7.3 फीट के हैं। पिता अवतार सिंह का कद 6.5 फीट लंबा है, मां वरिंदर कौर 5.10 फीट है, बड़ी बहन अवनीत कौर 6.1 फीट लंबी हैं।
विज्ञापन

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

5 of 9
सिम भुल्लर चाहे अब अमेरिका में रह रहे हैं, लेकिन वह आज भी अमृतसर से बने थ्री पीस सूट पहनना ही पसंद करते हैं। उनकी पैंट की लंबाई ही 5 फीट के करीब है और उनका छाती का साइज 57 इंच के आसपास है। इस दौरे पर भी सिम भुल्लर ने 12 सूट अपने लिए बनवाए हैं।
विज्ञापन

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

6 of 9
सिम की बहन अवनीत ने बताया कि सिम के जूतों का नंबर 22 है और उसके जूते स्पेशल ऑर्डर पर बनवाने पड़ते हैं। सिम अन्य लोगों की तरह सामान्य खाना ही खाते हैं। शरीर फिट रहे, इसलिए खाने पर थोड़ा कंट्रोल रखना पड़ता है।
विज्ञापन

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

7 of 9
सिम ने बताया कि पिंगलवाड़ा संस्था के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। यही कारण है कि वह यहां 5 लाख रुपए डोनेट करने आए हैं। इसके अलावा उसकी एनबीए संस्था की ओर से पिंगलवाड़ा को टीशर्ट और उनके परिवार की ओर से चप्पलें भेंट की गई हैं।

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

8 of 9
सिम भुल्लर बोले कि यहां देश में बास्केट बॉल की लोकप्रियता कितनी अधिक बढ़ गई है। वह पूरे भारत से एनबीए की प्रीमियर ग्रासरूट ईवेंट रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए प्रोग्राम में भाग लेने वाले 140 युवाओं को प्रशिक्षण देने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से

9 of 9
भुल्लर हाल में कनाडा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे और उन्होंने इस मौके को जीवन में एक बार मिलने वाला मौका करार दिया। उन्होंने कहा, हमने अधिक बात नहीं की लेकिन उनसे मिलना और इस मौके के लिए निमंत्रण पाना विशेष था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें