फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 5 खास सुविधाएं

Fri, 24 Apr 2015 07:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कैलाश मानसरोवर यात्रा 8 जून से शुरू हो रही है। इस बार यात्रियों को 5 खास सुविधाएं दी जाएंगी। सभी यात्रियों को न्यालम में दो दिनों की ट्रेकिंग कराई जाएगी। दो हजार फुट की ऊंचाई पर चढ़ाकर उन्हें आगे यात्रा पर जाने दिया जाएगा। ट्रैकिंग का उद्देश्य है कि ऊंचाई पर चढ़ने वालों को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत न हो। इसके लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट: नीरज कुमार
Trending Videos
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 5 खास सुविधाएं

2 of 7
न्यालम समुद्रतल से 11 हजार फुट की ऊंचाई पर है। जबकि कैलाश मानसरोवर 22 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यात्रा की खास बात यह है कि अगर किसी भी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसे एयर लिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए भक्तों का बीमा भी कराया गया है।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 5 खास सुविधाएं

3 of 7
इस साल कैलाश मानसरोवर के लिए चंडीगढ़ से 54 भक्त यात्रा पर जाएंगे। 34 सदस्यों का पहला जत्था 8 जून को यात्रा पर रवाना होगा। जबकि दूसरा जत्था जिसमें 20 लोग होंगे। वे 23 सितंबर को रवाना होंगे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 5 खास सुविधाएं

4 of 7
एक हजार किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा के बाद 36 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा है। एक यात्री पर करीब एक लाख 10 हजार रुपये तक का खर्च आएगा। मानसरोवर की 36 किलोमीटर की परिक्रमा तीन दिनों में पूरा होती है।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 5 खास सुविधाएं

5 of 7
पहले दिन 11 किलोमीटर, दूसरे दिन 19 किलोमीटर और तीसरे दिन छह किलोमीटर की यात्रा होती है। दारचन से परिक्रमा शुरू होगी। दारचन से सात किलोमीटर यमद्वार है। यमद्वार से ही मुख्य परिक्रमा शुरू होगी।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 5 खास सुविधाएं

6 of 7
यह है यात्रा का शेड्यूल
08 जून चंडीगढ़ से काठमांडू
09 जून काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन के बाद चाइना बार्डर कोदारी
10 जून न्यालम रात्रि विश्राम
11 जून न्यालम रात्रि विश्राम
12 जून डोंगवा
13 जून मानसरोवर
14 जून दारचन
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार 5 खास सुविधाएं

7 of 7
15 जून से शुरू होगी परिक्रमा
15 जून मानसरोवर परिक्रमा
16 जून मानसरोवर
17 जून डोंगवा
18 जून न्यालम
19 जून काठमांडू
20 जून को शाम में काठमांडू से नई दिल्ली
21 जून सुबह चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें