गजब की लापरवाही का मंजर देखिए, सीवर में बहा दिया गया 4 क्विंटल घी। सर्दी होने के कारण घी सीवर में जम गया तो उसे जला दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
रोहतक में सीवरेज में बहा दिया गया घी
घटना हरियाणा के रोहतक की है। गोहाना रोड स्थित वीटा मिल्क प्लांट में कर्मचारियों की यह लापरवाही देखने को मिली। अधिकारियों तक इसकी सूचना पहुंची तो सीवर में जमे घी को जलाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। अधिकारियों ने दावा कि घी बहने का सवाल ही नहीं है। यह टैंकरों के धुलने से जमा हुई मलाई है। सूत्रों की मानें तो ऐसा वाल्व खुला रह जाने के कारण हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
रोहतक में सीवरेज में बहा दिया गया घी
मिली जानकारी के अनुसार, वीटा मिल्क प्लांट में सोमवार को कई क्विंटल घी सीवर में बहाया गया। अधिक सर्दी होने के कारण घी आगे नहीं जा सका और वहीं पास में जम गया। इससे सीवर भी जाम हो गया। जब सीवर का ढक्कन खोला गया कि मोटी पर्त जमी मिली। इसके बाद कर्मचारियों को लगाकर इसे बाहर निकलवाया गया लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी।
4 of 6
रोहतक में सीवरेज में बहा दिया गया घी
मामले की भनक अधिकारियों को लगते ही आनन-फानन में घी को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ऐसा वॉल्व के खुले रह जाने से होता है। जबकि अधिकारियों का मानना है कि ऐसा नहीं हो सकता। सीवर से निकालकर घी जलाने जैसा कोई मामला नहीं है। वह केवल वेस्टेज है जो मशीनों, दूध के टैंकरों से धोने से इकट्ठी हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
रोहतक में सीवरेज में बहा दिया गया घी
अमर उजाला के पास मिल्क प्लांट के सीवर में घी मिलने का वीडियो है। इसमें सीवर के आसपास करीब एक क्विंटल घी बिखरा पड़ा है, साथ में पचास-पचास लीटर के दो ड्रम भी भरे रखे हैं। कुछ घी पास ही सूखी घास पर बिखरा पड़ा है। हालांकि बाद में इसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भी काफी घी बच गया है।
ये सब टैंकों और मशीनों की वेस्टेज है। जो हर रोज साफ-सफाई करने के बाद जमा हो जाती है। सीवर के बंद होने से ऐसा हुआ है। घी का सीवर में जाना मुश्किल है। काम सावधानी के साथ किया जाता है।
- चरण सिंह, प्रोडक्शन प्रभारी, मिल्क प्लांट