भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर रुक गई है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने से बौखलाए पाकिस्तान ने इसे रोकने का एलान किया है। आइए जानते हैं इससे पहले कब-कब ट्रेन के पहिए रुके...
विज्ञापन
2 of 6
समझौता एक्सप्रेस
पाकिस्तान ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा में रोक दिया, जिससे यात्री कुछ समय के लिए वहां फंस गए। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका को खारिज दिया और वे ट्रेन लेकर अटारी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
समझौता एक्सप्रेस
लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान ने ट्रेन को वाघा सीमा पर ही रोक दिया है। स्टेशन मास्टर ने कहा कि पाकिस्तान के ट्रेन ड्राइवर और गार्ड ने भारतीय सीमा में आने से इनकार कर दिया। उन्होंने हमें संदेश भेजा कि हम इंजन लेकर पाकिस्तान की सीमा में आएं और ट्रेन को लेकर आएं।
4 of 6
समझौता एक्सप्रेस
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रोकी हो। इससे पहले जब पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी तो विरोध जताते हुए पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस की सेवाओं को रोक दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
समझौता एक्सप्रेस
- फोटो : File Photo
दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए इस गाड़ी को शुरु किया गया था। समझौता एक्सप्रेस को 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन, गुजरात में महामारी, 1992 में बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे को गिराने और संसद में हमले के बाद भी बंद कर दी गई थी।
समझौता एक्सप्रेस में छह शयनयान डिब्बे और एक एसी 3-टियर का डिब्बा है। शिमला समझौते के तहत इस ट्रेन सेवा की शुरूआत 22 जुलाई 1976 को की गई थी। गौरतलब है कि भारत की तरफ से यह ट्रेन दिल्ली से अटारी के बीच, जबकि पाकिस्तान की ओर से यह लाहौर से वाघा के बीच चलती है।