एयरफोर्स के 3 जवान स्वीमिंग एक्सपर्ट होने के बावजूद पंचकूला के पास घग्गर नदी में डूब गए। देखिए, कैसे दोस्ती बचाते हुए गई जान?
विज्ञापन
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
2 of 10
तीनों जवान बरवाला एयरबेस में बतौर लाइनमैन तैनात थे। तीनों की उम्र 25 से 27 साल बताई जा रही है। उनके साथ पंकज नाम का युवक भी था। वह तैरना नहीं जानता था, इसलिए वह पानी में नहीं उतरा और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
3 of 10
पंकज ने बताया कि वह बरवाला एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है। वह अपने तीन दोस्तों एलएसी विकास कुमार (बिहार), एलएसी एमएस चहल (बठिंडा) और सीपीएल के कुमार (आंध्र प्रदेश) के साथ घूमने के इरादे से जीप से मोरनी आया था।
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
4 of 10
शाम करीब चार बजे छामला गांव के पास घग्गर नदी में पानी देखकर उसके दोस्त नहाने के लिए उतरे। नहाते समय एक जवान का पैर फिसल गया। उसे बचाते समय दूसरा युवक भी डूबने लगा। इसके बाद तीसरे साथी ने डूब रहे युवक का हाथ पकड़ा और वह भी फिसलकर गहरे पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
5 of 10
पंकज ने बताया कि उसने लोगों को चिल्ला चिल्लाकर साथियों को बचाने के लिए बुलाया। मगर जब तक सहायता के लिए लोग पहुंचते तीनों युवक गहराई में जा चुके थे।
विज्ञापन
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
6 of 10
पंकज ने घटना की जानकारी बरवाला एयरफोर्स के अधिकारियों को दी। जहां से पंचकूला पुलिस कप्तान को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद चंडीमंदिर पुलिस प्रभारी सूरज चावला व एसीपी दलीप सिंह घटना स्थल के लिए निकले।
विज्ञापन
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
7 of 10
घटना स्थल की सही जानकारी न होने के कारण वे लोग टिक्कर ताल पहुंच गए । यह घटनास्थल से करीब 30 किमी दूर है। उधर, स्थानीय युवकों बलदेव, हरि, जोगिंद्र, नेक राम , तोता राम, संजीव ने घग्गर नदी में तलाश कर रात्रि करीब आठ बजे तीनों युवकों के शव नदी से निकाले।
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
8 of 10
बाद में मौके पर पहुंचे चंडीमंदिर थाना प्रभारी सूरज चावला व एसीपी दलीप सिंह ने तीनों जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सेक्टर छह पंचकूला भेज दिया।
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
9 of 10
बताया जा रहा है कि बरवाला एयरफोर्स के चारों जवान वीकेंड पर पिकनिक के लिए निकले थे। छामला पहुंचने के बाद चार में से तीन नहाने के लिए घग्गर नदी में उतर गए, मगर यहां उनकी मौत के बाद प्रशासन और एयरफोर्स की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
एयरफोर्स के 3 जवान पंचकूला के पास डूबे, वजह बनी दोस्ती
10 of 10
क्योंकि घग्गर के नजदीक या घग्गर में जाने पर धारा-144 के तहत प्रतिबंध है और पुलिस यहां गश्त करती है। मगर अब जांच अधिकारी रामकुमार बता रहे हैं कि कई इलाके ऐसे हैं जहां जंगल या पहाड़ी हैं, यहां कई बार पता नहीं चल पाता। वहीं अब एयरफोर्स अधिकारी भी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की बात जरूर कर रहे हैं।