फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन बाद बर्थडे था...खुद को गोली मारने से पहले बेटी ने लिखा ऐसा सुसाइड नोट, बाप के होश उड़े

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
लड़की ने की सुसाइड
17 दिन बाद जन्मदिन था, उससे पहले ही 21 साल की बेटी ने खुद को गोली मार ली और ऐसा सुसाइड नोट लिखा कि पढ़कर बाप के होश उड़ गए, जानिए क्यों दी जान।
विज्ञापन

2 of 7
लड़की ने की सुसाइड
घटना हरियाणा के रोहतक की है। बीएससी कर चुकी छात्रा में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने एमडीयू की टाइप वन कॉलोनी में अपने घर पर ही वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के पिता एमडीयू के कुलपति के कार्यालय के सुरक्षा गार्ड हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पढ़कर बाप और भाई-बहनों को यकीं नहीं हो रहा।
विज्ञापन

3 of 7
लड़की ने की सुसाइड
सुसाइड नोट में जाने देने की वजह एमडीयू में एमएससी की परीक्षा में कम नंबर आना बताया गया है। छात्रा के भाई प्रवेश ने बताया कि हाल ही में रूपेश ने बीएससी की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार को उसने एमएससी में दाखिले के लिए एमडीयू में परीक्षा दी थी। मगर परीक्षा में कम नंबर आने के बाद से ही वह परेशान थी। हालांकि परिजनों ने उसे समझाया भी था। 17 जुलाई को उसका जन्मदिन था, मगर इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। यकीं नहीं हो रहा, वो ऐसा कदम उठा सकती है।

4 of 7
लड़की ने की सुसाइड
पुलिस ने पीजीआईएमएस थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, छिछड़ाना गांव निवासी धर्मपाल एमडीयू कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। पिछले करीब 20 साल से वह परिवार समेत एमडीयू के टाइप वन में मिले क्वार्टर में रह रहे हैं। शनिवार को धर्मपाल हर रोज की तरह ड्यूटी पर चले गए। घर पर बेटी ममता और रूपेश थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे ममता को गोली चलने की आवाज आई। उसने देखा रुपेश कमरे में खून से लथपथ पड़ी है।
विज्ञापन

5 of 7
लड़की ने की सुसाइड
ममता ने रुपेश को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग दौड़े आए। खबर तुरंत पिता धर्मपाल को दी गई। वे मौके पर पहुंचे तो देखा की रुपेश ने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी।  पिता की घर में ही रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रूपेश ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। धर्मपाल ने तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को और एक सुसाइड नोट को कब्जे में लिया। सुसाइड नोट पढ़कर धर्मपाल फूट-फूट कर रोये।

 
विज्ञापन

6 of 7
लड़की ने की सुसाइड
सुसाइड नोट में रुपेश ने लिखा था कि मम्मी-पापा सॉरी। मैं बहुत मेहनत कर रही थी। मैं बहुत पढ़ना चाहती थी और मेहनत करना चाहती थी, लेकिन मां पता नहीं... मेहनत का रिजल्ट नहीं मिला। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। पापा मुझे एक बार गले जरूर लगा लेना। ममता का भी ध्यान रखना। वह यह सदमा लेकर नहीं जी पाएगी। मेरे पढ़ने के बावजूद भी मुझे कुछ नहीं मिला। मैं यह अपनी मर्जी से कर रही हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरा बर्थडे भी आ रहा है। बहुत कुछ सोचा था पर क्या करूं, किस्मत ही धोखा दे गई। कोई नहीं आप बहुत ही अच्छे हो। मेरे बीएससी के 83 प्रतिशत कोई काम नहीं आए। मैं बहुत दुखी होगी। मम्मी माफ कर देना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लड़की ने की सुसाइड
छात्रा ने एमएससी की प्रवेश परीक्षा में कम नंबर आने से क्षुब्ध होकर ही आत्महत्या की है। रूपेश के प्रवेश परीक्षा में 17 नंबर आए थे। सिर्फ दो नंबर ही कम थे। जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थी। उसके अलावा परिवार में बहन आशा, ऊषा उसके बाद रूपेश व ममता है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
- देवेंद्र कुमार, एसएचओ पीजीआईएमएस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें