फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी स्कूल की ड्रेस के लिए पैसे नहीं थे, पर जुनून ऐसा कि बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मिला पद्मश्री अवार्ड

Sun, 17 Mar 2019 01:36 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पद्मश्री अवार्ड लेते प्रोफेसर जगत राम
मिलिए उस शख्स से, जिसके पास कभी स्कूल की ड्रेस खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे। आज वो उस मुकाम पर पहुंच गया है कि राष्ट्रपति से पद्मश्री अवार्ड मिला। पढ़ें इनकी सफलता की कहानी, प्रोत्साहन मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
चंडीगढ़ पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगतराम
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई नामचीन हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम भी शामिल रहे। पद्म पुरस्कारों का एलान गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर किया गया था। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में इन पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
चंडीगढ़ पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगतराम
प्रोफेसर जगतराम ने साल 2017 में पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर का पद संभाला था। इससे पहले वे एडवांस आई सेंटर के एचओडी थे। प्रो. जगत राम अब तक 90 हजार लोगों की आंखों की रोशनी लौटा चुके हैं। इनमें दस हजार बच्चे भी शामिल हैं। बता दें कि कुछ ऐसे बच्चे होते हैं, जिनकी आंखों में जन्म से ही दिक्कत होती है, जिस कारण वह देख नहीं पाते। आंखों की रोशनी लौटाने के लिए तकनीक तो मौजूद थी, लेकिन वह इतनी जटिल और महंगी थी कि आम आदमी के लिए इलाज करा पाना मुश्किल था।

4 of 8
प्रोफेसर जगत राम
प्रो. जगत राम ने इस बाधा को दूर किया और एक नई सर्जिकल तकनीक ईजाद की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बच्चों में होने वाली मोतियाबिंद की बीमारी के इलाज के लिए नई तकनीक खोजी। उनकी इन दोनों तकनीक का इस्तेमाल इस समय विश्व के लगभग सभी सर्जन कर रहे हैं। यह तकनीक न सिर्फ सस्ती हैं, बल्कि जटिल से जटिल आंखों की परेशानियों का इलाज करने में सक्षम है। इसके लिए प्रो. जगतराम को विश्व की सबसे बड़ी संस्था अमेरिकन सोसाइटी कैटरेक्ट की ओर से बेस्ट ऑफ दी बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रोफेसर जगत राम
इस पुरस्कार की उत्कृष्टता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब किसी व्यक्ति को यह अवार्ड दिया जाता है तो उसके सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रगान बजाया जाता है। प्रो. जगतराम से पहले पीजीआई के तीन डायरेक्टरों को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। साल 1987 में प्रो. पीएन चुटानी, साल 2007 में प्रोफेसर केके तलवार, साल 2016 में प्रोफेसर योगेश कुमार चावला और अब प्रोफेसर जगतराम को यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रोफेसर जगत राम
कभी स्कूल जाने के लिए ड्रेस नहीं थी
प्रो. जगतराम बहुत ही गरीब परिवार से थे। उनके पिता किसान थे और पढ़े-लिखे भी नहीं थे। वह मूलत: सिरमौर जिले के पबियाना गांव से हैं। जब जगत राम स्कूल में पढ़ते थे तो उस समय उनके पास न तो स्कूल जाने के लिए ड्रेस होती थी और न ही जूते। पढ़ाई में तेज होने के कारण शिक्षक की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने जगत को पढ़ने-लिखने के साधन उपलब्ध कराए। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1985 में उन्होंने शिमला के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की और पीजीआई पहुंचे। पीजीआई से पढ़ाई करने के बाद वे वहीं पर फेकल्टी मेंबर बने। उसके बाद प्रोफेसर, एचओडी और फिर डायरेक्टर।
विज्ञापन

7 of 8
प्रोफेसर जगत राम
पीजीआई के बाहर भी लगाते हैं कैंप
डायरेक्टर पद संभालने के बाद भी प्रो. जगत राम समाजसेवा में पीछे नहीं रहे। वह नियमित रूप से उपेक्षित और अत्यंत गरीब व्यक्तियों के लिए शिविर लगाते रहते हैं। वह अब तक 140 से ज्यादा शिविर लगा चुके हैं। वह सबसे बड़ा शिविर डेरा ब्यास में राधा स्वामी सत्संग में लगाते हैं। यहां पर वे अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों का ऑपरेशन कर चुके हैं। भारी-भरकम प्रशासनिक कार्य संभालने के बावजूद वह आज भी एक दिन में 35 से 40 ऑपरेशन करते हैं। भले ही वे डायरेक्टर बन गए हों, लेकिन इतनी व्यस्तता के बावजूद वह ऑपरेशन थियेटर में मिलते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रोफेसर जगत राम
जब राष्ट्रपति भवन में मुझे पुरस्कार दिया जा रहा था, तब मुझे इस बात का अहसास हो रहा था कि अब मेरी जिम्मेदारी और बढ़ चुकी है। यह अवार्ड मुझे मेरे साथियों और मरीजों की मदद से मिला है। पीजीआई के साथी ईमानदारी और मेहनत से काम करते हैं, तभी मरीज यहां पर इलाज के लिए आते हैं। हर साल बढ़ रहे मरीजों के आंकड़े इस बात के गवाह हैं।
- प्रो. जगत राम, डायरेक्टर पीजीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें