फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पकड़े गए 2000 के नए नकली नोट, दुकानदार भी धोखा खा गए

Thu, 01 Dec 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के मोगा में मिला 2000 रुपये का नकली नोट
अमृतसर के बाद अब मोगा में भी 2000 का नया नकली नोट सामने आ गया। नोट दिखने में ऐसा लग रहा था, दुकानदार भी धोखा खा गए।
विज्ञापन

2 of 6
दो हजार रुपये का नोट
पंजाब के मोगा में दो दुकानदारों को दो हजार रुपये के नकली नोट देकर चूना लगाने वाले शातिर व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी साउथ पुलिस ने केस दर्ज किया है। शातिर ने प्रिंटिंग प्रेस वाले को अपना एड्रेस लविंदर सिंह निकट बस अड्डा चडीक लिखाया था। दोनों नोटों का नंबर 5बीई 467142 भी एक ही था।
विज्ञापन

3 of 6
दो हजार रुपये का नोट
पहला मामला, शनिवार शाम को रेलवे रोड स्थित दुकान में सामने आया। दुकानदार राहुल गर्ग के मुताबिक एक व्यक्ति ने 850 रुपये की बिजली की चाय वाली केतली लेकर 2000 का नोट दिया। बदले में 1150 रुपये लेकर चला गया। थोड़ी देर बद उसे अहसास हुआ कि नोट नकली है।

4 of 6
2000 का नोट
प्रेस मालिक सुनील सूद ने कहा कि रविवार को उसके पास एक व्यक्ति ने 350 रुपये की बिल बुक छपवाकर 2000 का नोट दिया था और उसने उसे 1650 रुपये वापस लौटाए थे। कुछ देर बात इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार उसके पास आया और नकली नोट व उसे देने वाले व्यक्ति के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन

5 of 6
2000 के नए नोट
फिलहाल पुलिस ने लखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने यह पता फर्जी लिखाया होगा। दुकानदारों प्रिंटिंग प्रेस मालिक सुनील सूद और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान बेचने वाले राहुल गर्ग का कहना था कि अभी नई करंसी आई है, ऐसे में नकली नोट गंभीर समला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2000 note
थाना सिटी साउथ के एएसआई किशन कुमार ने बताया कि दोनों दुकानदारों ने पुलिस को कंप्लेंट दी है। नोट की जांच करने पर पाया गया कि दोनों नोट एक ही नंबर (5बीई 467142) के हैं। वहीं गांधीजी की फोटो के पास लगी तार भी आरोपी ने पेन से लाइन खींचकर बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें