फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के 3 नकली नोट मिलते ही लोगों में हड़कंप, पता चला कैसे छपे?

Thu, 17 Nov 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
1 of 6
3 नकली नोट मिलते ही लोगों में हड़कंप
2000 के नए नोट के तीन नकली नोट सामने आते ही लोगों में हड़कंप मच गया। साथ ही, ये भी पता चल गया कि नोट किसने और कैसे छापे।
विज्ञापन

2 of 6
3 नकली नोट मिलते ही लोगों में हड़कंप
मामला, तरनतारन जिले में थाना भिखीविंड पुलिस ने 2000 के नकली नोट समेत दो लोगों को काबू किया, जबकि एक भाग निकला। नकली नोट, दरअसल, नए नोट को स्कैन कर बनाया गया था। स्कैनर की मदद से 2000 के नोट छापकर मार्केट में चला रहा है। उनके कब्जे से 2000 के 3 नकली नोट और 1 स्कैनर बरामद किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
3 नकली नोट मिलते ही लोगों में हड़कंप
थाना भिखीविंड के प्रभारी अवतार सिंह काहलों ने बताया कि कस्बा भिखीविंड के दुकानदारों से शिकायत मिली थी कि कोई व्यक्ति 2000 नकली नोट चला गए है। उन्होंने मामले की बारीकी से जांच की। जांच में शक की सुई आरोपियों पर गई। 

4 of 6
3 नकली नोट मिलते ही लोगों में हड़कंप
पुलिस टीम ने आरोपियों पर निगाह रखनी शुरू की। इन दौरान पता चला कि आरोपी संदीप सिंह निवासी भिखीविंड, हरजिंदर सिंह निवासी गांव सिंहपुरा, और गुरसाहिब सिंह निवासी गांव मुगल स्कैनर के माध्यम से 2000 के नकली नोट छापकर बाजार में चला रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
3 नकली नोट मिलते ही लोगों में हड़कंप
पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस ने खालड़ा रोड स्थित फोटो कापी की एक दुकान पर छापामारी कर आरोपी संदीप सिंह और हरजिंदर सिंह को काबू कर लिया। इनके कब्जे से 2000 के 3 नकली नोट और 1 स्कैनर बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
3 नकली नोट मिलते ही लोगों में हड़कंप
इनका तीसरा साथी गुरसाहिब सिंह मौके से फरार हो गया। काहलों ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें