फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, उम्रकैद की सजा मिलने के बाद कैसा था बच्ची के रेपिस्टों-परिजनों का हाल?

Fri, 03 Nov 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
10 साल की बच्ची के रेपिस्ट मामा
10 साल की बच्ची से रेप केस में उसके दोनों सगे मामाओं को सजा सुनाई गई तो चेहरे सामान्य थे, पछतावा नहीं दिखा। बाद में उनका और परिजनों का जो हाल हुआ, देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
10 साल की बच्ची के रेपिस्ट मामा
भांजी से दुराचार मामले में वीरवार को दोनों दोषियों को अदालत ने सजा सुनाई। दोपहर करीब 4:12 मिनट पर एडीजे पूनम आर जोशी कोर्ट रूम में पहुंचीं और दोषियों को अदालत में पेश करने को कहा। इसके बाद अदालत ने दोनों की ओर से रहम की अपील सुनी और करीब 4:43 मिनट पर दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों दोषी सिर झुकाए खड़े रहे, लेकिन उनके चेहरे पर पछतावे की कोई शिकन नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 7
बच्ची के साथ दुराचार करने वाले
हालांकि बाद में जब दूसरे दोषी की पत्नी पति से मिलने पहुंची तो उसे दिलासा देने पर दोनों आरोपी रोने लगे। इससे पहले सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट रूम के बाहर खड़ी दूसरे दोषी की पत्नी फूट-फूटकर रोने लगी। इससे पहले दोनों दोषियों की ओर से अदालत से उनके छोटे बच्चों और परिवार का हवाला देते हुए उनके लिए कम से कम सजा की अपील की। इस पर सरकारी वकील ने केस को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट की श्रेणी का बताया।

 

4 of 7
बच्ची के साथ दुराचार
वकील ने दोनों को इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा की अपील की। अदालत ने फैसले के लिए 15 मिनट का समय दिया। 4:43 मिनट पर जज पूनम आर जोशी पुन: कोर्ट रूम पहुंची और दोनों दोषियों को ताउम्र जेल में रहने की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद पहले दोषी की आंखें तो नम हुईं, लेकिन दूसरे दोषी के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं दिखी। हालांकि बाद में जब दूसरे दोषी की पत्नी उससे मिलने आई तो उसे मिलने के बाद वह भी फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन

5 of 7
child rape
पत्नी ने दी दिलासा, तो बेटे के बारे में पूछने लगा दोषी
जिस दोषी का नवजात से डीएनए मैच हुआ था उसे सजा सुनाए जाने के बाद उसकी पत्नी खुद को संभालते हुए दिलासा देने पहुंची। पत्नी को देख वह रोने लगा और बेटे के बारे में पूछने लगा। इस पर उसकी पत्नी उसे दिलासा देते हुए उसे आगे के लिए समझाने लगी। इस पर उसने पत्नी से अपने घर चले जाने को कहा।
विज्ञापन

6 of 7
child rape
बच्चों और परिवार की याद आने पर रोया
मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दोषी से मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो पहले उसने किसी से भी बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने सिर्फ इतना ही कहा कि, आज उसे अपने बच्चों और परिवार की याद आ रही है। इसके बाद उसकी आंखें नम हो गईं। कोर्ट में भी उसने दो बेटियों और एक बेटे के बहुत छोटे होने की दलील देते हुए रहम की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
child rape
ऊपरी कोर्ट में करेंगे अपील
बचाव पक्ष के वकील इंद्रजीत बस्सी ने कहा कि, दोषी की पत्नी ने ऊपरी कोर्ट में अपील करने की बात कही है। वहीं दूसरे दोषी की पत्नी से बात की गई तो उसने कहा कि, वह पति की इस हरकत से गुस्सा तो हैं, लेकिन है तो मेरा पति ही। वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकती। लेकिन पति के जेल जाने के बाद से उसके लिए परेशानी खड़ी हो गई है। परिवार के अलावा कोई रिश्तेदार उनके साथ खड़ा नहीं है। ऐसे में अब उसका और उसके 11 वर्ष के बेटे का क्या होगा, यहीं चिंता उसे सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें