फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Kanyadan Policy: हर दिन खर्च करने पड़ेंगे सिर्फ 121 रूपये, बेटी की शादी में मिलेंगे 27 लाख तक

Thu, 06 Jan 2022 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस बात में कोई दो राय नहीं कि लगभग हर मां-बाप को अपनी बेटी के जन्म के ठीक बाद से ही उसके विवाह की चिंता होने लगती है। हर कोई चाहता है कि उसकी बेटी का विवाह धूमधाम से हो। हालांकि, उन्हें इस बात की चिंता जरूर रहती है कि शादी के लिए पैसों का इंतजाम कैसे होगा। इसी वजह से हर बेटी का पिता उसकी शादी में लगने वाले खर्च को लेकर काफी चिंता करता है। मगर अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि एलआईसी ने आपकी इस चिंता को ध्यान में रखते हुए एक नई पॉलिसी की शुरुआत की है, जिसे एलआईसी कन्यादान योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के तहत अगर आप हर दिन महज 121 रूपये का निवेश करते हैं तो आपको बेटी की शादी में 27 लाख रूपये मिलेंगे। इस पॉलिसी को खासतौर पर बेटियों के लिए ही बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इस उम्र से शुरू होगी पॉलिसी
  • इस योजना के अनुसार अगर आपकी बेटी 1 साल की है, और उसके माता-पिता की न्यूनतम आयु 30 साल है। तब ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना की कुल समय सीमा 25 साल तक की है लेकिन आपको इसमें प्रीमियम सिर्फ 22 सालों तक ही भरना होगा। साथ ही अलग-अलग उम्र के हिसाब से भी इस योजना का लाभ मिल सकता है, बशर्ते इसमें समय सीमा घट जाएगी और प्रीमियम का भुगतान बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
योजना में मिलता है एक और लाभ
  • अगर किसी भी कारणवश पॉलिसी धारक की मौत हो जाती है, तो इसके बाद भी परिवार को इसका लाभ मिलता है। मसलन अगर आपकी बेटी का निधन सामान्य कारण से हो जाता है तो परिवार को 5 लाख रुपये मिलेंगे और वहीं अगर उसकी मौत दुर्घटना में होती है तो आपका 10 लाख रुपये का भुगतान मिलेगा। इसके अलावा बच्ची जब तक नाबालिग रहती है, तब तक परिवार वालों को 50 हजार रूपये हर साल मिलते रहेंगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
121 रूपये से शुरू है योजना
  • इस योजना में प्रीमियम के तौर पर आपको हर रोज 121 रूपये यानी महीने में 3600 रूपये का भुगतान करना होगा और पॉलिसी के मुताबिक बाद में आपको 27 लाख रुपये प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जरूरी है ये दस्तावेज
  • अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। साथ पहले प्रीमियम की राशि के साथ हस्ताक्षर किए हुए आवेदन पत्र और बेटी का जन्म प्रमाणपत्र भी देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें