फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Loan: आसान शब्दों में यहां समझें क्या होता है मैरिज लोन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Mon, 29 Nov 2021 02:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मैरिज लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
एक कपल के लिए शादी सबसे खास दिन होता है, क्योंकि यहां से जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। एक हमसफर का साथ मिलता है, नए रिश्ते जुड़ते हैं, जिम्मेदारियां भी आती हैं और जिंदगी आगे बढ़ने लगती हैं। शादी को लेकर हर किसी के अपने-अपने सपने होते हैं, लेकिन ज्यादातर सपने एक चीज को लेकर काफी मिलते हैं कि ज्यादातर लोग अपनी शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। इसके लिए लोग काफी पैसे भी जोड़ते हैं, क्योंकि इस महंगाई के समय में हर एक चीज महंगी है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कई जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे कम पड़ जाते हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो जाता है कि अब शादी में खर्च कैसे होगा? अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको मैरिज लोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने शादी के खर्चों को मैनेज कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
मैरिज लोन लेने का तरीका - फोटो : iStock
क्या होता है मैरिज लोन?
  • दरअसल, मैरिज लोन वो होता है, जिसे आप अपनी शादी के लिए लेते हैं। ये पर्सनल लोन के रूप में ही आपको बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा मिलता है। बस आपको इसमें लोन लेने का कारण शादी बताना पड़ता है। समय-समय पर इसमें कई तरह के सस्ते ब्याज जैसे ऑफर भी चलते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मैरिज लोन लेने का तरीका - फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
  • आपको अगर मैरिज लोन लेना है, तो इसके लिए आप अपने बैंक के कस्मटर केयर से बात कर सकते हैं या फिर आप सीधे अपनी ब्रांच में विजिट भी कर सकते हैं। यहां आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी पड़ती है, अपने कुछ दस्तावेज देने पड़ते हैं और लोन का कारण शादी बताना पड़ता है। इसके बाद अगर आप इसके लिए पात्र हैं, तो बैंक एक निश्चित ब्याज पर कुछ ही दिनों के अंदर आपको लोन दे देता है। इसके बाद आपको ये पैसे ईएमआई के रूप में बैंक को चुकाने पड़ते हैं।

4 of 5
मैरिज लोन लेने का तरीका - फोटो : pixabay
ये हैं फायदे

-शादी के लिए एक साथ पैसा मिल जाता है
-एक साथ पैसा चुकाना नहीं पड़ता है, आप इसे ईएमआई में दे सकते हैं
-अपने जरूरी खर्चों को पूरा कर सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैरिज लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
इस बात का रखें ध्यान
  • आप मैरिज लोन ले रहे हैं, और अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। तो आपको इस दौरान एक बात का खास ध्यान देने की जरूरत होती है कि आप इस लोन की ईएमआई को समय पर भरते रहें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपका सिविल स्कोर खराब हो सकता है और फिर भविष्य में आपको किसी भी तरह का लोन मिलने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें