अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कई लोग टर्म इंश्योरेंस की ओर रुख करते हैं, लेकिन अब टर्म इंश्योरेंस लेने के नियमों में बदलाव किए गए हैं। दरअसल, अब टर्म इंश्योरेंस लेना इतना आसान नहीं है। नए नियमों में इसके लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं। देश में मौजूद टॉप प्राइवेट कंपनियां अगर आपकी कमाई 5 लाख रुपये से कम है या आप ग्रेजुएट नहीं हैं तो आपको टर्म इंश्योरेंस नहीं देंगी। वहीं आईआरडीएआई ने कम कमाई वाले लोगों के लिए भी स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस का ऐलान किया है लेकिन प्रीमियम सामान्य पॉलिसी से लगभग तीन गुना है, या फिर ये कम अवधि के लिए ऑफर की जाती है। इसका एक कारण कोविड के दौरान क्लेम्स का बढ़ना भी है। जिसके बाद कंपनियों ने शर्तों में सख्ती को और भी बढ़ा दिया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर अब कंपनियों ने कौन कौन सी नई शर्तें लगाई हैं।