फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने अपने कस्टमर्स के लिए शुरू की ये नई सेवा, जान लेंगे तो बड़े नुकसान से बच जाएंगे

Tue, 27 Mar 2018 07:31 PM IST
राजीव शुक्ला , अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
sbi
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए नई सेवा शुरू की है। यह सेवा खाताधारकों के एटीएम कार्ड को लेकर है।
 
विज्ञापन

2 of 8
atm card
एसबीआई ने आपको फर्जीवाड़े से बचाने के लिए एक नई सेवा शुरू की है। उपभोक्ता के पास स्मार्ट फोन हो तो वह अपने एटीएम कार्ड को ऑन या ऑफ कर सकेगा।

 
विज्ञापन

3 of 8
Mobile user
इसके लिए स्मार्ट फोन पर एसबीआई क्विक एप बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद इसमें पंजीकरण करना होगा। एप में उस नंबर को डालना होगा जिसमें ग्राहक नेट बैंकिंग की सुविधा का प्रयोग कर रहा है। 

 

4 of 8
atm card
क्विक एप के जरिये एटीएम कार्ड को कंट्रोल किया जा सकेगा। एप आपको एटीएम कार्ड ब्लॉक करने, ऑन या ऑफ करने और एटीएम पिन जेनरेट करने की सुविधा देता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
sbi
एप में अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर एटीएम को संचालित करने का विकल्प भी दिया गया है। अगर आप चाहते हैं कि एटीएम कार्ड सिर्फ पास (प्वाइंट आफ सेल) मशीन में काम करे और एटीएम में न करे तो भी आप विकल्प पर जाकर चयन कर सकते हैं
 
विज्ञापन

6 of 8
demo pic
एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि अभी तक सिर्फ मिस्ड कॉल और एसएमएस बैंकिंग एप था। खाते में शेष राशि जानने के साथ ही पिछले दस लेनदेन का विवरण जान सकते थे साथ ही चेकबुक के लिए अनुरोध भी कर सकते थे। इस एप को अपडेट करते हुए एटीएम के लिए विशेष फीचर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
SBI
क्विक एप में कार और गृह ऋण, प्रधानमंत्री सोशल सिक्योरिटी स्कीम, एटीएम कार्ड ब्लॉकिंग, एटीएम कार्ड स्विच ऑन-ऑफ, पिन जेनरेटेड, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, चेकबुक के लिए आवेदन, छह माह के ई-स्टेटमेंट आदि की सुविधा भी उपलब्ध है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
mobile app
अगर आपका एटीएम कार्ड खो गया है और आप उसे ब्लॉक करना चाहते हैं तो आपको एप के एटीएम कम डेबिट कार्ड फीचर में जाकर एटीएम कार्ड ब्लॉकिंग को चुनना होगा। उसके बाद अपने कार्ड के आखिरी चार अंक दर्ज करना होगा और एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। 
-आरके सिंह, मुख्य प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें