देश में दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू विश्व के टॉप 6 शहरों में शामिल हैं, जहां पर ऑफिस का किराया सबसे महंगा है। प्रॉपर्टी मार्केट पर नजर रखने वाली संस्था नाइट फ्रैंक की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल की अप्रैल-जून की तिमाही में पूरे विश्व में किराये पर ऑफिस स्पेस लेने पर 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
banglore
बंगलुरू में बढ़ा सबसे ज्यादा किराया
देश की सिलिकॉन वैली के नाम से मश्हूर बंगलुरू देश में नंबर एक और विश्व का तीसरे नंबर का शहर बना हुआ है। आईटी कंपनियों की सबसे ज्यादा संख्या होने के कारण बंगलुरू में पिछली तिमाही में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। शहर में बना आईटी पार्क का इलाका सबसे महंगा एरिया है।
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली में कनॉट प्लेस है सबसे महंगा
देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉटप्लेस में देश के अंदर दूसरा और विश्व में चौथा सबसे ज्यादा महंगा किराया है। इस इलाके में ऑफिस बनाने की सबको चाहत रहती है, क्योंकि यह पूरी दिल्ली के बीचोंबीच में स्थित है और मेट्रो की वजह से कनेक्टिविटी अच्छी है। इसके साथ ही यहां पर नए ऑफिस स्पेस की काफी किल्लत है, क्योंकि इस एरिया का विस्तार करना असंभव है।
4 of 6
City Wealth Index: Mumbai ahead of Washington, Moscow, Toronto
मुंबई में BKC है सबसे महंगा एरिया
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स देश का तीसरे नंबर पर सबसे महंगा इलाका है। यहां पर पिछले तीन महीनों में किराया 2 फीसदी के हिसाब से बढ़ा है। इसके साथ ही पिछली तिमाही में 5 लाख 30 हजार वर्ग फीट के ऑफिस स्पेस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
bangkok
थाइलैंड की राजधानी दूसरे नंबर पर
नाइट फ्रैंक के मुताबिक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक विश्व में दूसरे नंबर का शहर बन गया है, जहां किराये पर ऑफिस मिलना सबसे महंगा है। हालांकि साल की पहली तिमाही में यह पहले स्थान पर था और करीब तीन साल से इस पर काबिज था।
कंबोडिया का ये शहर बना नंबर एक
रिपोर्ट के अनुसार कंबोडिया का नॉम फेन विश्व में सबसे महंगा शहर बन गया है। इस शहर में ऑफिस के लिए किराये पर जगह लेने में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।