वैसे को भारत में कई सरकारी योजनाएं मौजूद हैं, जिनका फायदा कई लोग उठा रहे हैं। लेकिन इन सब में से एक सरकारी योजना चार दिन बाद यानी 15 जनवरी 2020 से बंद होने जा रही है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 थी। लेकिन बाद में इसकी अंतिम तारीख 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी। हम बात कर रहे हैं 'सबका विश्वास स्कीम' की। अगर आप भी इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो चार दिनों के भीतर ही रजिस्ट्रेशन करा लें। आइए जानते हैं इस पूरी योजना के बारे में।