पर्सनल लोन आकस्मिक जरूरतों के लिए कम समय में, कम दस्तावेजों के बैंकों से मिलने वाला कर्ज है। इससे व्यक्तियों के लिए आर्थिक इमरजेंसी के समय धन का उपयोग करना आसान हो जाता है। अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार उधार लेना याद रखें क्योंकि जितना आप चुका सकते हैं उससे अधिक उधार लेना आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है।
किन परिस्थितिओं के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते हैं ?
पर्सनल लोन का सबसे अहम फायदा यह है कि आपकी आकस्मिक जरूरतों के लिए यह सबसे कारगर है। इसके अतिरिक्त आप इलाज के लिए, शादी या दूसरे समारोहों के लिए, घूमने व आदि जरूरतों के लिए पर्सनल लोन ले सकते है। हालांकि, जितना कम आप उधार लेंगे, उतनी ही आसानी से आप राशि का भुगतान कर पाएंगे। इसलिए, केवल आपातकाल के मामले में उधार लें और इसलिए नहीं कि यह आसानी से उपलब्ध है।