सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से आपको निश्चित अवधि में अच्छा रिटर्न मिलेगा और काफी फायदा होगा। इस योजना के तहत आपको सालाना 8.7 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है और आपको ब्याज तिमाही आधार पर मिलेगा। इस योजना के तहत आप अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।
पांच साल का है मेच्योरिटी पीरियड
योजना का मेच्योरिटी पीरियड पांच साल का है। हालांकि इसके तहत एक साल के बाद भी प्रीमेच्योर विदड्रॉल किया जा सकता है। प्रीमेच्योर विदड्रॉल पर जमा राशि का 1.5 फीसदी शुल्क लिया जाता है। वहीं दो साल बाद एक फीसदी राशि कटती है।
दूसरे पोस्ट ऑफिस में करा सकते हैं ट्रांसफर
खास बात यह है कि आप जब चाहें अपना खाता दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी करा सकते हैं। साथ ही आप अपने खाते में किसी को नॉमिनी भी बना सकते हैं।