फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: पैसों की है जरूरत? तो कोरोना काल में इन तरीकों से कर सकते हैं इंतजाम

Sat, 15 May 2021 03:52 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन तरीकों से करें पैसों का इंतजाम - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस ने देश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। महामारी के इस दौर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, वहीं कई कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की गई। सरकार द्वारा बनाए गए कड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बहुत से लोग हैं, जिनकी आमदनी प्रभावित हुई है। लोगों ने अपने खर्चे भी बहुत कम कर दिए हैं, लेकिन कई ऐसे खर्चें होते हैं, जो बेहद जरूरी होते हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता। इसलिए अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो कुछ तरीके हैं, जिनसे आप पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मुद्रा लोन योजना - फोटो : pixabay
मुद्रा लोन से कर सकते हैं अपने काम
अगर आप कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आप मुद्रा लोन ले सकते हैं। इस योजना के तहत कर्ज लेने वालों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें व्यवसाय शुरू करने वालें मध्यम स्थिति में कर्ज की चाहत वाले और विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। इन तीन हिस्सों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुद्रा बैंक ने तीन कर्ज उपकरणों की शुरुआत की है।  
  • शिशु : इसके दायरे में 50 हजार रुपये तक के कर्ज आते हैं।
  • किशोर : इसके दायरे में 50 हजार से पांच लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।
  • तरुण : इसके दायरे में पांच लाख से 10 लाख रुपये तक के कर्ज आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
EPFO - फोटो : पीटीआई
पीएफ खाते से निकाल सकते हैं पैसे
अगर आप एक नौकरी पेशा हैं तो आपकी जरूरत पीएफ खाते से पूरी हो सकती है। वैसे तो पीएफ खाता सबसे अधिक ब्याज देने वाला ठिकाना होता है, लेकिन अगर आपको पैसों का बहुत ही बड़ा संकट आ गया है तो आप पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आपको बहुत अधिक दिक्कत ना हो तो पीएफ के पैसे ना निकालें। हालांकि, पीएफ खाते से पैसे निकालने की सीमा भी होती है।

4 of 5
गोल्ड लोन - फोटो : pixabay
गोल्ड लोन से होगा फायदा
देश की बड़ी आबादी पैसे की कमी से जूझ रही है, ऐेसे में, गोल्ड लोन की मांग बढ़ गई है। सोने के आभूषण को जमानत के तौर पर रखकर उनकी कीमत के 90 फीसदी तक का कर्ज लिया जा सकता है, जबकि पहले 75 फीसदी तक का ही कर्ज लिया जा सकता था। गोल्ड लोन कर्ज लेने का सुरक्षित तरीका है, क्योंकि आपको जमानत के रूप में रखे गए स्वर्ण आभूषणों के बदले में कर्ज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोन - फोटो : pixabay
पर्सनल लोन भी है लाभदायक
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। पर्सनल लोन लेने पर आपको 10 फीसदी या 10.50 फीसदी तक ब्याज दर पर लोन मिल जाएगा। पर्सनल लोन की राशि 50,000 से 25 लाख रुपये तक हो सकती है। कुछ बैंक और एनबीएफसी 40 लाख तक पर्सनल लोन देने का दावा भी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें