फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: भूल गए हैं UAN नंबर? तो एक मिस्ड कॉल या SMS से चेक करें पीएफ का बैलेंस

Sun, 02 May 2021 12:32 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ बैलेंस - फोटो : pixabay
कोरोना काल के दौरान कई लोगों की नौकरी गई है। कई लोगों को अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा भी निकालना पड़ा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपने पीएफ अकाउंट को लेकर खास जानकारी नहीं है, जैसे- पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना आदि। पीएफ बैलेंस पता करने के कई तरीके हैं जो कि ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए हैं। अगर ग्राहक अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) नंबर भूल गए हैं तो भी चिंता की बात नहीं है। यदि आप भी अपना UAN नंबर भूल गए हैं तो आइए जानते हैं, आप कैसे पीएफ बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ बैलेंस - फोटो : Amar Ujala
मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ बैलेंस-
वैसे तो पीएफ बैलेंस पता करने के कई तरीके हैं जो कि ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए हैं लेकिन सबसे आसान तरीका मिस्ड कॉल वाला है। आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

आप SMS से भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ बैलेंस - फोटो : pixabay
इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके  7738299899 पर मैसेज कर दें।

अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कोड हैं जो निम्नलिखित हैं-

4 of 5
EPFO - फोटो : पीटीआई
1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है
2. हिंदी- HIN
3.पंजाबी - PUN
4. गुजराती - GUJ
5. मराठी - MAR
6. कन्नड़ - KAN
7. तेलुगु - TEL
8. तमिल - TAM
9. मलयालम - MAL
10. बंगाली - BEN
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ बैलेंस - फोटो : iStock
भविष्य निधि बैलेंस को चार अलग-अलग तरीकों से पता किया जा सकता है। ईपीएफओ पोर्टल पर, उमंग एप से, मिस्ड कॉल से और एसएमएस सेवा के माध्यम से। मालूम हो कि श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि पर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है।

किस साल कितना मिला ब्याज?
2013-14    8.75 फीसदी
2014-15    8.75 फीसदी
2015-16    8.80 फीसदी
2016-17    8.65 फीसदी
2017-18    8.55 फीसदी
2018-19    8.65 फीसदी
2019-20    8.50 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें