समय पर शुरू करें निवेश
लोग निवेश के बारे में नहीं सोचते और इस कारण वो कीमती समय निकल जाता है जिसमें किया गया निवेश काफी अच्छे रिटर्न दे सकता था। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। वैसे तो भारत में लगभग हर किसी ने निवेश कर रखा है, लेकिन अब भी कुछ लोग ऐसे हैं तो कोई प्लानिंग नहीं करते हैं उनका पैसा बैंक में ही जमा रहता है। ऐसे में अगर वो किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो उनको अपने जरूरी खर्च निकालने के साथ-साथ पॉलिसी का प्रीमियम देने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
समय-समय पर करते रहें समीक्षा
अगर आपने किसी भी योजना में निवेश कर रखा है, तो समय-समय पर उसकी समीक्षा करते रहें। नियमित समीक्षा नहीं करने पर आपके पैसे पर जितना रिटर्न आपको मिलना चाहिए, उतना रिटर्न आपको नहीं मिल पाएगा। आपको रिटर्न, जोखिम, कॉस्ट, आदि की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाएं पैसा
अगर आप सिर्फ एफडी या पीपीएफ जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों में निवेश करते हैं, तो आपको रिटर्न भी एक ही तरह का मिलता है। लेकिन आपको सिर्फ एक तरीके के निवेश विकल्पों से हटकर तेजी से रिटर्न देने वाले विकल्पों में पैसा लगाना चाहिए। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए पैसा लगाते हैं, तो आपको काफी फायदा होगा।