फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकारी योजना के तहत सस्ते में खरीदें सोना, सिर्फ पांच दिनों तक है मौका

Mon, 20 Apr 2020 01:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सरकार ने सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं और आज इसका पहला दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।


 
विज्ञापन

2 of 7
सस्ते में सोना खरीदने का पहला दिन आज
योजना के तहत निवेश करने की अवधि 20 अप्रैल 2020 से शुरू हो गई है और 24 अप्रैल 2020 को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की पहली सीरीज है। अगली स्लाइड में जानते हैं सोने की कीमत और योजना के बारे में। 
विज्ञापन

3 of 7
इतनी है सोने की कीमत 
योजना के तहत आप 4,639 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 46,390 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।

4 of 7
होगा इतना फायदा
यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,589 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 45,890 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसकी खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मेलिगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
यहां से कर सकते हैं निवेश
गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तहत आपको आयकर छूट कैसे मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
इतना मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इतना होना चाहिए न्यूनतम निवेश 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीस के निवेशकों को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीदने की ही अनुमति है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ी लिवाली से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 

योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें