रेयान तीन साल की उम्र से यूट्यूब पर खिलौनों का रिव्यू करता है। वो प्रत्येक खिलौने को देखकर और उसे समझकर समीक्षा करता है। खिलौने के बारे में वो छोटी से छोटी डिटेल देता है, जिसे देखकर लोग अपने बच्चों के लिए खिलौना खरीदने की सोचते हैं।
उसका रिव्यू इतना बढ़िया होता है कि लोग आंखमूंदकर विश्वास भी कर लेते हैं। उसके माता-पिता ने छोटी उम्र को देखते हुए जगह और उपनाम को छुपा रखा है, ताकि मीडिया और पब्लिक की नजर से दूर रहे। अब रेयान ने खुद अपने ब्रांडनेम से खिलौने तैयार किए हैं, जिनको शुरुआत में पूरे अमेरिका में बेचा जाएगा।