फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने शुरू की सेल, इस वीकेंड खरीदारी पर मिलेगी 90 फीसदी तक छूट

Fri, 22 Jun 2018 04:45 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Online shopping
इस हफ्ते के वीकेंड शुरू होते ही ऑनलाइन कंपनियों ने अपनी-अपनी सेल शुरू कर दी है। तीन दिन से लेकर के ग्राहक हफ्ते भर सामान खरीद सकते हैं। इस दौरान कंपनियां सामान खरीदने पर 90 फीसदी तक डिस्काउंट दे रही हैं। इसके अलावा कैशबैक और मुफ्त डिलीवरी का ऑप्शन भी है। 
विज्ञापन

तीन से चार दिन का सेल पीरियड

2 of 6
ई-कॉमर्स कंपनियों ने सेल के लिए तीन से चार दिन का पीरियड रखा है। अमेजॉन 21-24 जून, फ्लिपकार्ट 18-24 जून, मिंत्रा 22-25 जून व स्नैपडील 22-24 जून तक अपना ऑफर लेकर के आई हैं। 
विज्ञापन

स्नैपडील स्वास्थ्य उपकरणों पर दे रहा है छूट

3 of 6
स्नैपडील स्वास्थ्य उपकरणों जैसे कि बीपी मशीन, शुगर जांचने वाली मशीन आदि पर भी छूट दे रहा है। इसके अलावा कपड़ों, मोबाइल फोन, बेड शीट्स, किचन का सामान, फ्रिज में रखी जाने वाली बोतलें, इमरजेंसी लाइट्स, मच्छरदानी से लैस बेड के अलावा योग व फुटबॉल गियर पर भी छूट दे रहा है। 

मिंत्रा पर यह है ऑफर

4 of 6
myntra
मिंत्रा अपने सभी उत्पादों पर 50 से 80 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है। इन उत्पादों में कपड़े, फुटवियर, बैग्स, लगेज बैग्स, हैंडबैग्स, ज्वेलरी और पर्सनल केयर का सामान शामिल है। 
 
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर एक हफ्ते की सेल

5 of 6
फ्लिपकार्ट ने 18 से 24 जून तक एक हफ्ते के लिए सेल की घोषणा की है। कंपनी अपनी तरफ से बायबैक गारंटी, नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा एचडीएफसी के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से गूगल पिक्सल 2 की खरीदारी करने पर 8 हजार रुपये की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजॉन पर मिल रही है 90 फीसदी छूट

6 of 6
अमेजॉन पर ग्राहकों को सेल अवधि के दौरान 40 से 90 फीसदी की छूट मिलेगी। इस सेल के दौरान ब्रांडेड कंपनियों का सामान भी मिलेगा। कंपनी का मुख्य मुकाबला मिंत्रा से होगा क्योंकि इनकी सेल की तारीख भी लगभग एक समान है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें