फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट का शानदार ऑफर, 250 रुपये की ईएमआई पर खरीदें स्मार्ट टीवी

Mon, 22 Apr 2019 12:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर थॉमसन सेल की शुरुआत हो चुकी है। थॉमसन (Thomson) के भारतीय बाजार में एक साल पूरा होने पर 21 और 22 अप्रैल को सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल में थॉमसन के स्मार्ट टीवी पर 15,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 4

थॉमसन बी-9 प्रो

फ्लिपकार्ट पर थॉमसन बी-9 प्रो 40 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी पर आपको 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। ये टीवी आपको 17,499 रुपये में मिल जाएगा। इस स्मार्ट टीवी का रिजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है और इसमें तीन एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।  
विज्ञापन

3 of 4

थॉमसन आर-9 

फ्लिपकार्ट में थॉमसन आर-9 टीवी आपको 7,499 रुपये में मिल जाएगा। इसके साथ ही इस टीवी में आपको तीन हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इसमें 1366x768 पिक्सल रिजोल्यूशन का डिस्प्ले है। इसके साथ ही इसमें दो एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इस टीवी पर आपको बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसे आप 250 रुपये प्रति महीने की ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4

थॉमसन यूडी-9

थॉमसन सेल में इस अल्ट्रा 4K डिस्प्ले वाले टीवी को आप 29,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें 3840x2160 पिक्सल रिजोल्यूशन का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं अगर आप ईएमआई के जरिए ये खरीदना चाहते हैं, तो आप 997 रुपये प्रति महीने की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें